इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका

Aug 5, 2026 - 11:20
 0
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी की खासियत बताई है. बता दें कि आकिब नबी लगातार रणजी ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी कर रहे थे. इसके बाद जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर को रणजी चैंपियन बनाया तो भारत की टेस्ट टीम में उनका चुना जाना पक्का हो गया था. अब आकिब नबी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में मौका मिला है. आकिब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं. 

इरफान पठान का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने जा रहे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत तेज रफ्तार नहीं, बल्कि शीर्ष बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी के दौरान गलती करने पर मजबूर करने की क्षमता है. अनुभवी जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण नबी को श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 

पठान ने 2018 में श्रीनगर में हुए ट्रायल के दौरान पहली बार नबी की प्रतिभा पहचानी थी. उन्होंने बाद में जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को मार्गदर्शन भी दिया. उनका मानना है कि नबी की स्वाभाविक गेंदबाजी शैली, कलाई की स्थिति और गेंद को मूव कराने की क्षमता उन्हें बिना तेज रफ्तार के भी प्रभावी बनाती है. 

पठान ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा, "गेंद को स्विंग कराने के लिए आदर्श रफ्तार लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटा होती है. अगर आप गेंद को देर से स्विंग करा सकते हैं तो आप सफल हो सकते हैं. उसकी लय और गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए मेरा मानना है कि वह नियमित रूप से 133-135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है."

पठान के अनुसार तेज गति गेंदबाजी का केवल एक हिस्सा है. असली क्षमता यह है कि गेंदबाज किस तरह विश्वस्तरीय बल्लेबाजों को रक्षात्मक शॉट खेलने के लिए मजबूर करता है और फिर उन्हें आउट करने का रास्ता निकालता है. उन्होंने कहा, "क्या गेंदबाज में यह क्षमता है कि वह शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए भी आउट कर सके? यही वह खूबी है जिसकी तलाश होती है."

पठान ने इस साल रणजी ट्रॉफी फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि नबी ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर ऐतिहासिक खिताब जीता. उन्होंने कहा, "रणजी ट्रॉफी फाइनल में हमने देखा कि उसने अनुभवी लोकेश राहुल को परेशान किया. भले ही उसे विकेट नहीं मिला, लेकिन उसने बल्लेबाज को सामान्य तरीके से रक्षात्मक बल्लेबाजी करने पर मजबूर किया और फिर आउट किया."

यह भी पढ़ें- 

श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.