International Yoga Day 2025 Live: लेह से लेकर विशाखापट्टनम तक.... पूरी दुनिया में मनाया गया योग दिवस; समंदर में नेवी और बॉर्डर पर जवानों ने भी किया योगाभ्यास
आज (मंगलवार 21 जून) देशभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पीएम मोदी भी देश का प्रतिनिथित्व करने विशाखापट्टनम पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने कहा, "जब मैं पिछले 10 सालों में योग की यात्रा को देखता हूं तो बहुत सी बातें याद आती हैं. वो दिन भी याद है, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाए और बहुत कम समय में दुनिया के 175 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज के समय में इस तरह का व्यापक समर्थन असामान्य बात है. यह केवल एक प्रस्ताव नहीं था, बल्कि मानव कल्याण के लिए दुनिया की एकजुटता का प्रतीक था.
उन्होंने यह भी कहा कि आज 11 साल बाद योग दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं और वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







