IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने जीता टॉस, साई सुदर्शन का डेब्यू; 4 तेज गेंदबाज के साथ उतरा भारत; देखें प्लेइंग-11
ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड और भारत के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का टॉस हो गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारत के लिए साई सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिला है. कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि वह चार नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.
टीम इंडिया चार तेज गेंदबाज के साथ उतरी है. शार्दुल ठाकुर को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिली है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज हैं. करुण नायर को भी मौका मिला है. लंबे वक्त के बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. हमारी तैयारी कमाल की है. सूरज भी निकला हुआ है. हमारे लिए यह एक अच्छी बल्लेबाजी डेक होनी चाहिए. हमने बेकेनहैम में अभ्यास मैच खेला, खिलाड़ी बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. साई सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं. करुण नायर की वापसी हुई है. साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे."
टॉस के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हेडिंग्ले एक बहुत ही अच्छा क्रिकेट विकेट है. हमने यहां कुछ बहुत अच्छे मैच खेले हैं. शुरुआती परिस्थितियों का उपयोग करने की कोशिश करना चाहते हैं. वापस आने में बहुत समय लग गया, थोड़ा अजीब है कि यह सिर्फ दूसरी सीरीज है लेकिन हम तैयार हैं. यह मिश्रित रहा है, कुछ लड़कों ने काउंटी क्रिकेट खेला है, हमने तीन दिन वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला है."
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर
भारत की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







