शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

Sep 12, 2026 - 11:34
 0
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल

भारतीय फैंस को अब वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि अब रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ इसी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक ही दिन टी20 से और करीब एक हफ्ते के अंतराल पर टेस्ट से संन्यास लिया था. अगली सीरीज के लिए रोहित ने अभ्यास शुरू कर दिया है, जो इसी महीने से वेस्टइंडीज के खिलाफ होनी है.

39 साल की उम्र में रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं! दरअसल उनका सोनी टीवी पर एक शो आने वाला है, जिसकी शूटिंग में वह पिछले काफी दिनों से व्यस्त थे. शो के कई प्रोमो आए हैं, इसके आलावा खिलाड़ी के शूटिंग के दौरान के भी कई फोटो और वीडियो वायरल हुए.

रोहित शर्मा ने दिया अपडेट

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्रम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह अपनी किट खोलते हुए नजर आ रहे हैं. ये फोटो नेट्स का है, जिससे साफ है कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. माना जा सकता है कि अब उनके शो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी होगी.


यह भी पढ़ें- 'Non Committal' लिखी टीशर्ट पहनकर रोहित शर्मा ने साधा अजीत अगरकर पर निशाना?

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, हालांकि ये उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. रोहित को लेकर इंग्लैंड सीरीज में खबर आई थी कि लॉर्ड्स में उनका आखिरी वनडे हो सकता है. ये भी कहा गया था कि किसी अधिकारी ने रोहित को बता दिया है कि चयनकर्ता उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं देख रहे. हालांकि बीसीसीआई ने इन ख़बरों का खंडन किया था, लेकिन ये नहीं कहा था कि रोहित वर्ल्ड कप में खेलेंगे.

रोहित शर्मा के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज महत्वपूर्ण होगी, जिसमें अच्छा कर वह अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ है. पहला मैच तिरुवनंतपुरम (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम) में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान, पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज को मिली जगह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.