वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल

Sep 7, 2026 - 10:53
 0
वैभव सूर्यवंशी से देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया के इतने खिलाड़ी खेल रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में 2026 दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. खिताबी मैच में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं. ईस्ट जोन के कप्तान हैं ईशान किशन और साउथ जोन को लीड कर रहे हैं तिलक वर्मा. फाइनल मैच में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. 

ईस्ट जोन में कप्तान ईशान किशन के अलावा 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी भी हैं. साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. इस टीम में अनुकूल रॉय और अभिमन्यु ईश्वरन भी बड़ा चेहरा हैं. अनुकूल रॉय आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं. वहीं अभिमन्यु ईश्वरन कई बार टीम इंडिया में सेलेक्ट हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. 

साउथ जोन की बात करें तो टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है. वहीं टीम में देवदत्त पडिक्कल और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी हैं. टीम में इंटरनेशनल क्रिकेट खेले सिर्फ तीन ही खिलाड़ी हैं. वहीं सालों आईपीएल में खेले लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल भी साउथ जोन की टीम का हिस्सा हैं. 

पहले दिन ईस्ट जोन ने बनाए 385-4 रन, ईशान किशन ने जड़ा शतक

चेपॉक में खेले जा रहे फाइनल मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय ईशान किशन 135 गेंद में 111 रनों पर हैं. वह 14 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. कुमार कुशाग्र 75 गेंद में 63 रनों पर नाबाद हैं. वह 4 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. दोनों के बीच 160 गेंद में 144 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए. अभिमन्यू ईश्वरन ने 86 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. वहीं शिखर मोहन ने 120 गेंद में 85 रन बनाए.  

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन- अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेट कीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार

साउथ जोन की प्लेइंग इलेवन- रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद और एमडी निधिश

यह भी पढ़ें- 

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा शतक, ठोकी 10वीं सेंचुरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.