7 छक्के, 5 चौके, अभिषेक शर्मा का तूफान; 36 गेंद में ठोके 82 रन

Sep 2, 2026 - 11:01
 0
7 छक्के, 5 चौके, अभिषेक शर्मा का तूफान; 36 गेंद में ठोके 82 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टी20 लीग में अपने बल्ले से कहर बरपा रहे हैं. अमृतसर सूरमास के कप्तान अभिषेक ने पहले मैच में 26 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी. आज मंगलवार को उनकी टीम के दूसरे मैच में उन्होंने 82 रन बनाए. उनकी टीम के लिए तीसरे नंबर पर खेलते हुए नमन धीर ने शतक जड़ा.

अभिषेक शर्मा ने सहज धवन के साथ पारी की शुरुआत की, हालांकि सहज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, तब अमृतसर सूरमास का स्कोर 156 था.

अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों में 227.78 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े. नमन धीर ने 117 रन बनाए. 56 गेंदों में खेली इस शतकीय पारी में नमन ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा चुनेंगे मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान, हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान!

जालंधर वॉरियर्स की ताबड़तोड़ शुरुआत

अभिषेक-नमन की ताबड़तोड़ पारी और अंत में जशनप्रीत सिंह की 12 गेंदों में 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी से अमृतसर सूरमास ने 20 ओवरों में 264 रन बनाए. हालांकि जालंधर वॉरियर्स ने 265 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक जालंधर ने पॉवरप्ले में ही 103 रन बना लिए, जबकि सिर्फ 1 विकेट गंवाया. प्रभसिमरन सिंह ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. इससे पहले विश्वनाथ सिंह ने भी 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और इतने ही चौकों की मदद से 31 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- दिल टूटा, लेकिन उम्मीद..., टीम इंडिया के एलान के बाद क्रुणाल पांड्या की इंस्टा स्टोरी वायरल

अभिषेक शर्मा की ये फॉर्म भारतीय टीम के लिहाज से भी अच्छी खबर है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. ये सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी, जिसका दूसरा मैच 15 और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.