IND vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, BCCI ने जारी किया अपडेटेड लिस्ट

Jun 18, 2025 - 11:32
 0
IND vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, BCCI ने जारी किया अपडेटेड लिस्ट

India vs England 1st Test: इंडिया बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पहले टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने अपने स्क्वाड में बदलाव किया है, बोर्ड ने इसको लेकर आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी किया. तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पहले टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है.

बीसीसीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया है. भारत ए टीम का हिस्सा रहे राणा पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के साथ ही टीम से जुड़ गए हैं."

23 वर्षीय हर्षित राणा पहले से ही इंग्लैंड में थे, वो इंडिया ए में शामिल थे. उन्होंने इंट्रा-स्क्वाड से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी मैच खेला था. वह टीम के साथ मंगलवार को लीडस् पहुंचे. सभी प्लेयर्स लंदन से लीडस् ट्रेन से पहुंचे थे. 

हर्षित ने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (BGT) टेस्ट डेब्यू किया था. 3 पारियों में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं. देखना होगा कि क्या वह पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं. इस टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप और हर्षित राणा शामिल हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. 20 जून को टॉस 3 बजे होगा, प्रत्येक दिन मैच भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.