Jasprit Bumrah ने खुद छोड़ी थी कप्तानी, कर दिया बहुत बड़ी वजह का खुलासा; जानें क्या कुछ कहा

Jun 17, 2025 - 19:51
 0
Jasprit Bumrah ने खुद छोड़ी थी कप्तानी, कर दिया बहुत बड़ी वजह का खुलासा; जानें क्या कुछ कहा

Jasprit Bumrah Test Captain: 7 मई, 2025 वह तारीख थी जब रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा था. उससे पहले ही कयास लगाए जाने लगे थे कि जसप्रीत बुमराह या शुभमन गिल में से कोई एक भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बन सकता है. 24 मई को BCCI ने शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया गया. इस कप्तानी की रेस में आखिर जसप्रीत बुमराह कैसे पीछे रह गए? बुमराह ने खुद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान ना बनने पर प्रतिक्रिया दी है.

जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा खुलासा

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जसप्रीत बुमराह ने खुलासा करके कहा, "रोहित और विराट की रिटायरमेंट से पहले और IPL के दौरान मैंने बीसीसीआई से बात की थी कि मैंने भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले अपने वर्कलोड को लेकर विचार किया है. मैंने उन लोगों से बात की है जो मेरी कमर की देखभाल/मैनेज करते हैं. हमने फैसला लिया कि मेरी कमर को लेकर हमें सावधान रहना होगा."

बुमराह ने खुद किया मना

बुमराह ने खुद खुलासा करते हुए आगे कहा, "विचार करने के बाद मैंने BCCI से संपर्क साधा और बताया कि मैं नहीं चाहता कि मुझे कप्तानी के विकल्प के तौर पर देखा जाए क्योंकि मैं इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट नहीं खेल पाऊंगा. BCCI मुझे कप्तान के तौर पर देख रहा था, लेकिन उसके लिए मुझे मना करना पड़ा क्योंकि यह अच्छी बात नहीं है कि 3 टेस्ट मैचों में कोई और कप्तानी कर रहा है, वहीं बाकी मैचों में कोई और कप्तानी करे. यह टीम के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए मैंने टीम के हित में सोचकर कप्तानी ना लेने का निर्णय किया."

अब इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे होंगे. बता दें कि ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. गिल दबाव में भी होंगे क्योंकि टीम इंडिया ने पिछले 18 साल से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

यह भी पढ़ें:

पटौदी की विरासत भी, सचिन तेंदुलकर का नाम भी; BCCI के इस एलान से हर भारतीय का होगा सीना चौड़ा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.