'मैंने 600 लड़कियों के साथ संबंध...', इस क्रिकेटर के बयान से मचा था हड़कंप; जानिए उन्होंने क्या कहा

Jun 12, 2025 - 11:13
 0
'मैंने 600 लड़कियों के साथ संबंध...', इस क्रिकेटर के बयान से मचा था हड़कंप; जानिए उन्होंने क्या कहा

वेस्टइंडीज क्रिकेटर काफी कूल होते हैं, वह हमेशा एन्जॉय करते हैं. उनका कल्चर भी उन्हें इस तरह एन्जॉय करने की आजादी देता है. एक शो में भारतीय क्रिकेटर ने बताया था कि ब्रावो की शादी नहीं हुई, लेकिन उनके बच्चे हैं और कई गर्लफ्रेंड हैं. खैर, हम यहां एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने खुद ऐसा खुलासा किया था जिससे हड़कंप मच गया था. उन्होंने दावा किया था कि मैंने 600 के करीब लड़कियों के साथ संबंध बनाए. 

हम बात कर रहे हैं टीनो बेस्ट की, जिन्होंने वेस्टइंडीज टीम के लिए 26 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले. टीनो ने ऑटोबायोग्राफी 'माइंड द विंडोज माई स्टोरी' में खुलासा किया था कि उन्होंने क्रिकेट खेलने के दौरान कई देशों में सैंकड़ों लड़कियों के साथ संबंध बनाए.

प्लेबॉय बन गए टीनों बेस्ट

उन्होंने बताया कि, "लड़कियां मुझे और मैं भी उन्हें पसंद करता हूं. मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया का सबसे अच्छा दिखने वाला गंजा व्यक्ति मैं हूं. मैं बतौर क्रिकेटर जहां पर भी गया, वहां लड़कियों को डेट किया और उनके साथ रात गुजारी. मुझे लगता है कि इस दौरान मैंने करीब 500 से 650 लड़कियों के साथ संबंध बनाए."

इसमें टीनों बेस्ट ने अपनी पत्नी के बारे में भी लिखा. "पहला प्यार मेलिसा थी, जिससे मेरी बच्ची तमनि हुई. लेकिन पत्नी के साथ संबंध बिगड़ते चले गए. मुझे दोस्तों ने कहा कि जब मैं बारबाडोस के लिए विकेट लूंगा तो मेरी पत्नी लौट आएगी. मैंने ऐसा किया लेकिन वो नहीं लौटी, जिसके बाद मैं प्लेबॉय बन गया. मुझे जो भी लड़की पसंद आती, फिर चाहे वो कोई भी हो, मैं उससे बात करता था."

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया कि जिस लड़की के साथ वो डेट पर जाना चाहते थे, उसे चुनते थे. उन्होंने लिखा, "हफ्ते में 5 या 6 डेट पर मैं जाता था, वो भी अलग अलग लड़कियों के साथ. मुझे लगातार ट्रेवल करना पड़ता था, एक दिन यहां तो दूसरे दिन कहीं ओर पर. मैं यंग था ओर इस जीवनशैली को पसंद करता था. सबसे अच्छी लड़कियां ऑस्ट्रेलिया की हैं, वो अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं और उनके पास सुंदर शरीर है."

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.