तारा सुतारिया का पैप्स पर फूटा गुस्सा, कैमरा देखते ही खोया आपा, वीडियो वायरल

Sep 10, 2026 - 10:39
 0
तारा सुतारिया का पैप्स पर फूटा गुस्सा, कैमरा देखते ही खोया आपा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं. 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. तारा का किरदार भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. 'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने के बाद तारा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान वो काफी गुस्से में नजर आईं.

पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया
तारा सुतारिया का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तारा मुंबई के एक स्टोर की ओर जाती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वह ऑल-व्हाइट लुक में दिखीं और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था. जैसे ही तारा अपनी कार से बाहर निकलीं, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. पैपराजी लगातार तारा की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे.

पैपराजी को नहीं दिए पोज
भीड़ के बीच एक फोटोग्राफर कैमरा लेकर तारा के काफी करीब आता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद एक्ट्रेस स्टोर की ओर बढ़ने से पहले उसके कैमरे को एक तरफ धकेल देती हैं. इसके बाद तारा बिना पोज दिए सीधे स्टोर के अंदर चली गईं और उन्होंने पैपराजी से कोई बातचीत भी नहीं की. इस दौरान उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

ये भी पढ़ें:-'दर्शकों की मर्जी है', Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन

'टॉक्सिक' के फ्लॉप होने का असर है...
तारा सुतारिया के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पैपराजी उनके बहुत ज्यादा करीब थे. उनके कैमरे से गलत तस्वीरें ली जा सकती थीं, इसलिए उनका रिएक्शन सही था.' 

दूसरे ने लिखा, 'प्लीज दूर से तस्वीरें लें, इतना पास आना सही नहीं है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना क्यों घुसना होता है.' एक यूजर ने तारा पर तंज कसते हुए लिखा, 'टॉक्सिक के फ्लॉप होने का असर है.'

'टॉक्सिक' के बारे में जानिए
'टॉक्सिक' की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और अक्षय ओबेरॉय जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. गीतू मोहनदास ने फिल्म का निर्देशन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' अब तक 247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

ये भी पढ़ें:- 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.