Tun Tun Birth Anniversary: बेहद दर्दनाक रही सबको हंसाने वाली टुन-टुन की जिंदगी, रिश्तेदारों के घर नौकरानी बनकर रहती थीं एक्ट्रेस
Tun Tun Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में आपने कई ऐसे मेल कलाकार या एक्टर देखें होंगे जिन्होंने अपनी कॉमडी के दम पर लोगों के दिलों में राज किया. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की पहली महिला कॉमेडियन कौन रही हैं? आज हम आपको बॉलीवुड की पहली कॉमेडी क्वीन के बारे में बता रहे हैं. हालांकि सबको हंसाने-गुदगुदाने वाली इस एक्ट्रेस की निजी जिंदगी बेहद दर्दनाक थी.
बॉलीवुड की पहली 'कॉमेडी क्वीन' टुन टुन
यहां बात हो रही है गुजरे दौर की एक्ट्रेस टुन टुन की. जिनका असली नाम उमा देवी खत्री था. उनका जन्म 11 जुलाई 1923 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. कम उम्र में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था. ऐसे में वो अपने रिश्तेदारों के घर पर रहीं. हालांकि रिश्तेदार की तरह नहीं, बल्कि नौकरानी की तरह.
ये भी पढ़ें: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार
जमीनी विवाद में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
जब एक्ट्रेस टुन टुन बहुत छोटी थीं तब जमीनी विवाद में उनके रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया था. उस वक्त टुन टुन सिर्फ दो-ढाई साल की थीं. जबकि बाद में उन्होंने ही टुन टुन को अपने पास रखा था. लेकिन, उनका बर्ताव टुन टुन के लिए भी ठीक नहीं था. वो टुन टुन से घर के सारे काम करवाते थे. यानी उन्हें किसी नौकरानी की तरह ट्रीट किया जाता था. अपने निधन से दो दिन पहले टुन टुन ने फिल्म क्रिटिक और इतिहासकार शिशिर कृष्ण शर्मा को दिए इंटरव्यू में खुद ये खुलासा किया था.
सिंगर बनकर शुरू किया था करियर
टुन टुन को शुरू से ही संगीत का शौक था. कम उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और वो घंटों रियाज किया करती थीं. थोड़ी बड़ी होने पर अपनी एक दोस्त के साथ वो मुंबई आ गई थीं. उनके लिए ये फैसला लाइफ बदलने वाला साबित हुआ. सिनेमा में उन्होंने अपना करियर बतौर सिंगर 'अफसाना लिख रही हूं दिल-ए-बेकरार का' गाने से शुरू किया था.
ये भी पढ़ें: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
फिर 200 फिल्मों में किया काम
60 के दशक में टुन टुन ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने अपने लंबे करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वो कॉमेडियन के रूप में काफी मशहूर हुईं. एक से बढ़कर एक फिल्मों और एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम करके उन्होंने गजब की पॉपुलैरिटी हासिल की. बॉलीवुड की इस पहली महिला कॉमेडियन का 80 साल की उम्र में 24 नवंबर 2003 को मुंबई में निधन हो गया था.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







