'तू विलेन है?' 'एनिमल' में बॉबी देओल के निगेटिव रोल के बारे में जानकर पिता धर्मेंद्र ने यूं किया था रिएक्ट

May 21, 2026 - 14:31
 0
'तू विलेन है?' 'एनिमल' में बॉबी देओल के निगेटिव रोल के बारे में जानकर पिता धर्मेंद्र ने यूं किया था रिएक्ट

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर के प्रमोशन में बिजी हैं. गौरतलब है कि एक्टर को रणबीर कपूर की साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और इस फिल्म में निगेटिव रोल में एक्टर ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इस फिल्म को बॉबी को फिर से सुर्खियों में लाने वाला प्रोजेक्ट माना जाता है, जिसने उनके लिए कई बड़ी फिल्मों और शो के दरवाजे खोल दिए. हालांकि, अभिनेता ने हाल ही में बताया कि उनके पिता, दिवंगत धर्मेंद्र, को शुरू में उनके निगेटिव रोल निभाने को लेकर कुछ ऑब्जेक्शन थे.

कैसे बॉबी देओल की हुई थी ‘एनिमल’ में कास्टिंग?
'एनिमल' में बॉबी देओल ने अबरार हक का किरदार निभाया और अपने अभिनय के लिए खूब तारीफ बटोरी थी. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में उनकी कास्टिंग एक स्पोर्ट्स इवेंट से उनकी सीरियस दिखने की तस्वीर के वायरल होने के बाद हुई थी. इसी तस्वीर ने फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा का ध्यान उनकी तरफ खींचा था. दरअसल शेखर सुमन के नए शो 'शेखर टूनाइट' में बात करते हुए बॉबी ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया, "जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया, तो उन्होंने कहा, 'इस तस्वीर में तुम्हारा एक्सप्रेशन अच्छा है, मुझे यह पसंद है, और मैं चाहता हूं कि तुम इसमें दिखो.'"

एनिमल में बॉबी का किरदार जान कैसा था धर्मेंद्र का रिएक्शन?
बॉबी देओल ने फिल्म में अपने खलनायक के किरदार पर अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र के रिएक्शन के बारे में भी बात की. उन्होंने आगे कहा, “जब एनिमल रिलीज़ हुई तो पापा ने पूछा, ‘तू विलेन है?’ मैंने कहा, ‘हां जी पापा, लेकिन अच्छा रोल है पापा’.” बता दे कि एनिमल में रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी थे. यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म में बॉबी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए खूब प्यार और सराहना मिली थी.

ये भी पढ़ें:-बॉबी देओल ने सलमान खान की 'रेस 3' में क्यों किया था सपोर्टिंग रोल? एक्टर ने सालों बाद किया खुलासा, बोले- 'यंग जनरेशन मुझे भूल चुकी थी...'

बॉबी देओल वर्क फ्रंट
साल 2025 में, बॉबी देओल ने आर्यन खान निर्देशित सीरीज़, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में काम करके दर्शकों का दिल जीत लिया. अब वह अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नज़र आएंगे. इसके अलावा, उनकी आने वाली फिल्मों में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अल्फा भी शामिल है.

 

ये भी पढ़ें:Karuppu BO Day 6: सूर्या की 'करुप्पु' ने छठे दिन किया बड़ा कमाल, जड़ दिया शतक, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.