'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

Aug 7, 2026 - 15:02
 0
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म को  लेकर नए अपडेट्स भी लगातारा सामने आ रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही इतिहास रचती नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज बनने की तैयारी में है.

50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी 'रामायण'
एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि 'रामायण' के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभाल रही है और फिल्म को रिकॉर्डतोड़ ग्लोबल रिलीज देने की तैयारी की जा रही है. फिल्म विदेशो में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी, जो किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज होगी.

वहीं, भारत में फिल्म के करीब 9,000 स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है. ऐसे में दुनियाभर में 'रामायण' लगभग 59,000 स्क्रीन पर रिलीज हो सकती है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज मानी जाएगी.

अगर ये रिलीज प्लान सफल रहा, तो 'रामायण' स्क्रीन काउंट के मामले में कई बड़ी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2: द रूल' दुनियाभर में करीब 12 से 13 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जबकि एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' लगभग 10 से 11 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ेंः 'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

इंग्लिश लिप-सिंक ट्रेलर रिलीज
मेकर्स ने फिल्म का इंग्लिश लिप-सिंक वाला ट्रेलर भी जारी किया, जिससे इंटरनेशनल ऑडियंस को इस बड़े प्रोजेक्ट की एक झलक मिली. निर्माता नमित मल्होत्रा के मुताबिक, 'रामायण' को IMAX समेत कई प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा.  

वहीं हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म 'रामायण' की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म ऑस्कर नहीं जीतती है, तो उन्हें निराशा होगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता 'सीता', यश 'रावण' और सनी देओल 'हनुमान' के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े-बड़े एक्टर एक साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः 'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.