गोरखपुर: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शा पर बाइक लादी, लगाए नारे

May 19, 2026 - 13:38
 0
गोरखपुर: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रिक्शा पर बाइक लादी, लगाए नारे

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालात की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में विपक्ष में बैठी कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है. प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान गोरखपुर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी आई, महंगाई लाई के नारे भी लगाए. इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता गोरखपुर की सड़कों पर रिक्शा पर बाइक लादकर अनोखा-प्रदर्शन करते हुए भी दिखे.

गोरखपुर के नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के समक्ष दर्जनों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ सोमवार 18 मई को प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार को जमकर कोसा. पेट्रोल डीजल के बड़े दामों को कम करने के लिए वे नारे लगाते हुए दिखाई दिए. कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सरकार बड़े हुए पेट्रोल-डीजल के दाम को खत्म करें.

सड़क पर उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन यहीं पर खत्म नहीं हुआ. बीजेपी सरकार के खिलाफ 'बीजेपी आई महंगाई लाई' नारे लगाते हुए गोरखपुर की प्रमुख सड़कों की ओर बढ़ चले. रिक्शा पर बाइक लादकर जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने रिक्शे की हैंडल संभाली और खुद 'निरहुआ रिक्शावाला' बन गए. उनका यह अनोखा अंदाज भी लोगों को खूब भा गया. सड़क पर आते जाते लोग भी निरहुआ रिक्शावाला बने राजेश तिवारी को टकटकी निगाहों से देखते रहे. जिला अध्यक्ष का साथ देने के लिए महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने रिक्शा पर चढ़कर भी नारेबाजी की कमान संभाली और भाजपा आई महंगाई लाई के नारे लगाते दिखे.

ये भी पढ़िए- बाराबंकी में पीएम मोदी और सीएम योगी की अपील का बड़ा असर, पैदल कोर्ट पहुंचे न्यायाधीश

बड़े हुए पेट्रोल-डीजल के दाम वापस लिए जाएं- राजेश तिवारी

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने महंगाई के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं. ऐसे में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है महंगाई की सिद्धि मार जनता के ऊपर पड़ी है इसीलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन लोगों की मांग है कि बड़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम वापस लिए जाएं. जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ कम हो सके. बीजेपी की तानाशाही पूरे देश में चल रही है. इसकी वजह से जनता त्राहि-त्राहि कर कराह रही है. केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ यह कांग्रेस का हल्ला बोल है और वह सरकार को चेताना चाहते है कि केंद्र और राज्य सरकार अपनी आदतों से बाजार नहीं तो आने वाले चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देते हुए सुपड़ा साफ कर देगी.

सरकार मनमाने तरीके से बढ़ा रही हर चीज में दाम- रवि प्रताप

महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि सरकार मनमाने तरीके से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश की जनता को लाइन में खड़ा करने का संकल्प ले रखा है. यही वजह है कि नोटबंदी से लगातार देश की जनता हर जरूरी चीजों के लिए लाइन में लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि इस देश से दूसरे देशों में पेट्रोल-डीजल का निर्यात किया जा रहा है. पीएम मोदी बताएं कि पहले देश को खिलाने की जरूरत है कि दूसरे देश को खिलाने की जरूरत है. आज इस देश के लोग परेशान हैं. यही वजह है कि उन लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार को यह संदेश देने का कार्य किया है कि इससे तो बेहतर होता कि वे लोग रिक्शा और साइकिल से चलते. इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी अनवर हुसैन, राजेन्द्र यादव, अविनाश पति त्रिपाठी, सोहेल अंसारी, तस्लीम अंसारी, प्रभाष चतुर्वेदी, अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव केसी भारती व अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे.

ये भी पढ़िए- यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.