सिंपल कैच छोड़कर नमन धीर ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे खराब फील्डर होने का लगा दाग!

May 15, 2026 - 15:09
 0
सिंपल कैच छोड़कर नमन धीर ने बनाया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, सबसे खराब फील्डर होने का लगा दाग!

Naman Dhir Most IPL Catch Droped: मुंबई इंडियंस के नमन धीर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के 58वें मैच में सिंपल कैच छोड़कर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. नमन ने पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह का कैच टपकाया, जिसके साथ उनके ऊपर सीजन में सबसे खराब फील्डिर होने का दाग लग गया. 

सबसे ज्यादा टपकाए कैच 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नमन ने मौजूदा सीजन में 8वां कैच छोड़ा, जिसके साथ वह संयुक्त रूप से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. इस तरह उनके ऊपर सबसे खराब फील्डर होने का अनचाहा दाग लग गया. 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्याद कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी (रिपोर्ट के मुताबिक)

2026 में नमन धीर- 8* कैच छोड़े
2015 में रॉबिन उथप्पा- 8 कैच छोड़े 
2024 में हर्षल पटेल- 7 कैच छोड़े
2011 में पॉल वाल्थाटी- 7 कैच छोड़े

प्रभसिमरन सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी 

कैच छूटने के बाद जीवदान पाने वाले प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन स्कोर किए. वह पारी में टीम के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

मुकाबले में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आए. यह पहला मौका है कि जब बुमराह ने एमआई की कमान संभाली. टॉस के वक्त कप्तानी को लेकर बुमराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'उन्हें नहीं पता था कि मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले वह भारत के लिए टेस्ट कप्तानी कर चुके होंगे.'

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या तीन मैचों से बाहर हैं. पिछले 2 मैचों में हार्दिक की जगह मुंबई के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमान संभाली थी. पंजाब के खिलाफ सूर्या भी प्लेइंग 11 से बाहर रहे. सूर्या के बाहर होने को लेकर बुमराह ने बताया कि वह निजी कारण से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने बनाए 200 रन 

पहले बैटिंग करने वाली पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन स्कोर किए. इस दौरान मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- 'इतने कम टाइम में...'

50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.