NEET Exam Paper Leak: NEET पेपर लीक के बाद IMA को सता रहा ये डर, जानें क्यों लिखी केंद्रीय शिक्षामंत्री को चिट्ठी?

May 15, 2026 - 15:09
 0
NEET Exam Paper Leak: NEET पेपर लीक के बाद IMA को सता रहा ये डर, जानें क्यों लिखी केंद्रीय शिक्षामंत्री को चिट्ठी?

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने NEET परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेटर लिखा है. इस पत्र में IMA ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA और परीक्षा से जुड़े उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है, जिन पर किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप है. IMA ने अपने लेटर में कहा है कि NEET परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद ने छात्रों, अभिभावकों और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है. संगठन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा दोबारा कायम करने के लिए पूरे मामले की साफ और समय सीमा के अंदर जांच होनी चाहिए.

डॉक्टरों की इस संस्था ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की है कि जो लोग या संस्थाएं किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी के दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं. IMA का कहना है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की ईमानदारी और भरोसे को बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा होता है. IMA ने शिक्षा मंत्रालय से परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की भी अपील की है, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. संगठन का मानना है कि परीक्षा सिस्टम में सुधार करना अब बेहद जरूरी हो गया है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ने पर गुस्से में राहुल गांधी, बोले- '3 का झटका आ चुका, बाकी....'

दोबारा होगा नीट एग्जाम

NEET विवाद को लेकर देशभर में लगातार चर्चा हो रही है. छात्र और कई विपक्षी दल परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और NTA के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच IMA का यह पत्र मामले को और गंभीर बना रहा है. हालांकि, NTA ने नीट परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है. एग्जाम कैंसिल होने के बाद 21 जून को दोबारा से नीट की परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रद्द किया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.