बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा, नंदीग्राम या भवानीपुर कौन सी सीट छोड़ी?

May 15, 2026 - 15:09
 0
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा, नंदीग्राम या भवानीपुर कौन सी सीट छोड़ी?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीट पर बंपर वोटों के साथ जीत हासिल की थी. हालांकि, अब उन्हें कोई एक सीट छोड़नी थी इसलिए उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है. 

शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि नंदीग्राम के लोगों के साथ उनका रिश्ता हमेशा रहेगा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'नंदीग्राम के साथ मेरा किसी भी तरह का चुनावी संबंध नहीं है. मेरा नंदीग्राम के साथ गहरा रिश्ता है और मेरे मरने के तक रहेगा.'

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष रतिंद्र बोस को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नियमों के अनुसार नतीजे घोषत होने के बाद 14 दिन के अंदर इस्तीफा करना होता है. उनके इस्तीफे के बाद अब नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव होगा.

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने राज्य बार काउंसिल से मांगा जवाब

नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने 9 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर को हराया था. शुभेंदु को यहां 1,27,301 वोट मिले थे, जबकि पवित्र कर के खाते में 1,17, 636 वोट आए. उधर, भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पटखनी दी थी. शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था. हालांकि, मतों की गिनती के शुरुआती राउंड्स में दोनों के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन 20वें राउंड के बाद शुभेंदु को 73,917 और ममता को 58,812 वोट मिले.

यह भी पढ़ें:- Mamata Banerjee News: वकील की पोशाक में ममता बनर्जी को देखकर भड़के मार्कंडेयू काटजू, बोले- हद कर दी, सिर्फ सुर्खियों के लिए...

यह दूसरी बार है जब ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा है. 2021 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को चुनौती दी थी और वह यह चुनाव जीत गए थे. इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ा और जीत गईं. ममता बनर्जी 2011 से भवानीपुर सीट से जीतती रही हैं और यह सीट टीएमसी का गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार टीएमसी को यहां हार का सामना करना पड़ा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.