अशोक मित्तल के बाद एक और AAP नेता को झटका, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह पहुंच गई ED

Apr 17, 2026 - 10:18
 0
अशोक मित्तल के बाद एक और AAP नेता को झटका, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर सुबह-सुबह पहुंच गई ED

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है, आज (17 अप्रैल) सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है. मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोरा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों की जांच के तहत तलाशी ली. एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य जगहों की छानबीन कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरोरा के घर पर 2024 में भी ईडी ने छापा मारा था. तब ईडी ने एक बयान में कहा था कि अरोरा और कुछ अन्य संस्थाओं से जुड़ी कंपनियों ने आवासीय परियोजनाओं के लिए इंडस्ट्रियल जमीन के कथित दुरुपयोग से राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया और काली कमाई की.

अशोक मित्तल के घर भी ईडी की रेड

बुधवार को ED ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में रेड की थी. उनके घर पर ED की रेड आज सुबह ही खत्म हुई मगर उनकी निजी यूनिवर्सिटी में अभी भी ED की सर्च चल रही है.

पंजाब सीएम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईडी की लगातार की गई छापेमारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 10.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इससे पहले भगवंत मान ने राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और उनसे जुड़े परिसरों पर ईडी की रेड को लेकर सवाल उठाए थे और सरकार पर निशाना साधा था.

(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.