MP News: 26 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के कलेक्टर बदले, जनगणना से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Apr 10, 2026 - 10:49
 0
MP News: 26 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के कलेक्टर बदले, जनगणना से पहले सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टर समेत कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. यह फैसला गुरुवार को लिया गया, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए.

इस फेरबदल के तहत भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. वहीं, धार के कलेक्टर प्रियांक मिश्रा को अब भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा  सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल सहित कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है. जबकि नर्मदापुरम के संभागीय आयुक्त और लोक निर्देश आयुक्त को भी बदल दिया गया है.

तबादले में महिलाओं को भी दी गई अहम जिम्मेदारी

सरकार के अनुसार यह निर्णय मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच हुई बैठक में लिया गया. इसके बाद तुरंत आदेश जारी कर दिए गए. बताया जा रहा है कि यह बदलाव काफी समय से प्रस्तावित था, लेकिन त्योहारों और बजट सत्र के कारण इसमें देरी हो रही थी. इस तबादले में महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है. कुल 9 महिला आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पाटले, नेहा मीणा, रानी बटाड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी शामिल हैं.

ये भी पढ़िए- Chhindwara News: संगीत के जरिए MP पुलिस में भर्ती, 679 पदों के लिए छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर लाइव परफॉर्मेंस

पांच महिलाओं को बनाया गया कलेक्टर

जानकारी के अनुसार, इनमें से 5 को कलेक्टर बनाया गया है. राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी को पहली बार कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है. जबकि प्रतिभा पाल और नेहा मीणा पहले से इस पद पर कार्य कर रही थीं. यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना को ध्यान में रखकर किया गया है. सरकार चाहती है कि जनगणना जैसे बड़े कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत और व्यवस्थित हो.

ये भी पढ़िए- Rewa News: प्रिंसिपल हैं या महारानी! रीवा में छात्र से पंखा झलवाती दिखीं मैडम, जांच के आदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.