जयपुर: कांग्रेस MLA की शादी का जाम पुलिस के लिए बना आफत, पहली बार अधिकारियों पर होगा एक्शन!

Apr 8, 2026 - 13:16
 0
जयपुर: कांग्रेस MLA की शादी का जाम पुलिस के लिए बना आफत, पहली बार अधिकारियों पर होगा एक्शन!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या आम बात हो गई है. ट्रैफिक जाम से आम जनता परेशान होता ही है लेकिन इस बार जयपुर में एक खास शादी की वजह से पुलिस अधिकारी भी परेशानी में पड़ गए. दरअसल, पिछले दिनों लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी समारोह में लगे जाम पर पुलिस मुख्यालय सख्त नजर आ रहा है. 

मुख्यालय की ओर से जयपुर के स्पेशल कमिश्नर से मामले में रिपोर्ट मांगी गई थी जिसमें एक IPS और एक RPS सहित 6 अधिकारियों से जवाब तलब किया गया. माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है.

जाम में फंस गए थे कई VIP, निकालना हुआ मुश्किल

ऐसा पहली बार होता दिख रहा है जहां जाम की स्थिति बनने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों पर एक्शन होगा. हालांकि, अभी जांच जारी है. बता दें 9 मार्च को जयपुर के सीकर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में विधायक मुकेश भाकर की शादी समारोह था. इस कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. साथ ही पुलिस के कुछ आल अधिकारी भी समारोह में पहुंचे थे. 

समारोह के दौरान सिक्का रोड पर जाम लग गया जिसमें कई VIP फंस गए. मैसेज के बाद भी VIP को जाम से निकालना मुश्किल हो गया, जिसके बाद जांच शुरू की गई. स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने जांच की और मुख्यालयों को इस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद अब अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है.

जयपुर पुलिस के इन अधिकारियों पर हो सकता है एक्शन

जयपुर शहर में जाम की स्थिति अब आम बात हो गई है. शहर में सुबह से शाम तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों पर ट्रैफिक जाम के कारण कार्रवाई हो रही है. जिम्मेदार अधिकारियों में एसीपी चौमूं IPS उषा यादव, एसीपी ट्रैफिक किशोर सिंह भदौरिया, TI मंजू चौधरी, TI संपत राज, TI नवरत्न धौलिया और हरमाडा थानाधिकारी उदयसिंह शामिल हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.