Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

Apr 3, 2026 - 15:26
 0
Rajasthan News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स पाने की होड़ में युवा किस कदर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, इसका एक खौफनाक मामला राजस्थान के सिरोही जिले से सामने आया है. यहां एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो (Scorpio) गाड़ी पर डीजल डालकर उसे 'वॉश' करते हुए रील (Instagram Reel) बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही सिरोही पुलिस ने सख्त एक्शन लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर खतरनाक तरीके से डीजल डालकर उसे धोता हुआ नजर आ रहा था. इस वीडियो को एक स्टाइलिश रील के रूप में एडिट कर शूट किया गया था. पेट्रोल पंप जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ का खुलेआम इस्तेमाल एक बहुत बड़ी लापरवाही थी, जिससे कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

SP के निर्देश पर तुरंत एक्शन

वायरल वीडियो पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सिरोही के पुलिस अधीक्षक (SP) पुष्पेंद्र सिंह ने तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए. पालड़ी एम थाना पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान छीबा गांव निवासी महिपाल सिंह और उसके एक अन्य साथी के रूप में की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और शांति भंग की आशंका के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी तुरंत जब्त कर लिया गया है.

वायरल होने की चाहत में सुरक्षा से खिलवाड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन युवकों ने महज शौक और सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में यह खतरनाक स्टंट किया था. उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी यह 'रील' उन्हें सीधे हवालात पहुंचा देगी.

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों और विशेषकर पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील इलाकों में इस प्रकार की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी. सिरोही पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रील और स्टंट के नाम पर सुरक्षा मानकों और कानून की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी खतरनाक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.