IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत पर भगोड़े ललित मोदी ने दी गौतम गंभीर को बधाई, मिला धमाकेदार जवाब

Feb 16, 2026 - 12:20
 0
IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत पर भगोड़े ललित मोदी ने दी गौतम गंभीर को बधाई, मिला धमाकेदार जवाब

Lalit Modi Congratulated Gautam Gambhir On Team India Victory Against Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेले जाने वाले मुकाबले को ग्रेटेस्ट राइवलरी माना जाता है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस ग्रेटेस्ट राइवलरी में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया है. भारतीय टीम ने रविवार यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी 8वीं रिकॉर्ड जीत दर्ज की. इस धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने दी बधाई

पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने टीम इंडिया को धमाकेदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की ‘नेतृत्व क्षमता’ की भी तारीफ की. ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘कोलंबो में @cricketworldcup में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई और @GautamGambhir को उनके नेतृत्व के लिए भी.’

जवाब में, हेड कोच गौतम गंभीर ने भी शालीनता से जवाब देते हुए लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!’

ईशान किशन ने खेली दमदार पारी

ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 77 रन की दमदार पारी खेली. ईशान की इस पारी ने मैच का रूख भारत की ओर मोड़ दिया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की दोहरी गति वाली पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने किशन की नियंत्रित आक्रामकता भारी पारी के दम पर 175/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.