सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए

Feb 13, 2026 - 11:07
 0
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए

Suryakumar Yadav Gave Statement After Defeating Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच बीती रात यानी 12 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 93 रन के बड़े अंतर से जीत मिली. नामीबिया के खिलाफ मिली जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. इस धमाकेदार जीत के के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन, खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर की है. 

टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले कप्तान सूर्या?

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों देते हुए कहा, ‘ये बल्लेबाजी के लिए इतनी आसान विकेट नहीं थी, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बहुत आसान पिच है. दो-तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद शिवम और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी काबिले तारीफ थी.’

सूर्याकुमार यादव ने नामीबिया के गेंदबाजों की तारीफ की

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबियाई गेंदबाजों की तारीफ की और माना किया कि भारतीय पारी के बीच में गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी. उन्होंने कहा, 'गेंद थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के गेंदबाजों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता. उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और वे पूरी योजना के साथ मैदान पर उतरे थे. हालांकि, हमारे लिए अच्छी बात ये रही कि अंत में हमने बेहतरीन फिनिश किया.’

जसप्रीत बुमराह की वापसी से खुश हैं कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे बड़ी राहत जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी रही. बुमराह की वापसी पर सूर्या ने कहा, 'बुमराह को अपने कोटे के पूरे चार ओवर फेंकते देखना हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है. उनकी टीम में वापसी सुखद है और वे अगले (पाकिस्तान के खिलाफ) मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’

सूर्या ने हार्दिक पांड्या की भी तारीफ की

सूर्या ने अंत में टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन और आगामी चुनौतियों पर बात करते हुए कहा, 'हमारे लिए हर मैच बेहद अहम है. हमने शुरुआत थोड़ी धीमी की थी, लेकिन अब मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं. जिस तरह से हार्दिक ने आज मैन ऑफ द मैच वाला प्रदर्शन किया, वो टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट है.’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.