नवी मुंबई में वार्ड बॉय बना फर्जी डॉक्टर, 21 साल की युवती को लगाया गलत इंजेक्शन, हुई मौत

Feb 10, 2026 - 12:18
 0
नवी मुंबई में वार्ड बॉय बना फर्जी डॉक्टर, 21 साल की युवती को लगाया गलत इंजेक्शन, हुई मौत

नवी मुंबई में फर्जी डॉक्टर की लापरवाही से एक 21 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है. वाशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी असल में डॉक्टर नहीं, बल्कि एक अस्पताल में काम करने वाला वार्ड बॉय था.

मृतका को अनियमित पीरियड्स की शिकायत थी. इसी समस्या के इलाज के लिए वह आरोपी के पास पहुंची थी. आरोपी संतोष पाष्टे ने खुद को डॉक्टर बताकर युवती का इलाज शुरू किया. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि दवा से जल्दी आराम मिल जाएगा.

नस में लगा दिए गलत इंजेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवती को एमसेट और डायनापार के इंजेक्शन सीधे नस में लगा दिए. ये इंजेक्शन बिना किसी सही मेडिकल जांच और योग्यता के दिए गए थे. इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर में गंभीर इन्फेक्शन फैल गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

युवती की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तुरंत वाशी स्थित पीकेसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया.

युवती की मौत के बाद परिवार ने वाशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. जांच में साफ हुआ कि संतोष पाष्टे कोई डॉक्टर नहीं है और उसने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वाशी पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले कितने लोगों का इलाज कर चुका है और क्या इस तरह के और मामले सामने आ सकते हैं.

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि फर्जी डॉक्टर और झोलाछाप इलाज कितने खतरनाक हो सकते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए हमेशा पंजीकृत और योग्य डॉक्टर के पास ही जाएं, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.