'सूर्यकुमार ने मुझ पर से बहुत प्रेशर...', दिल्ली पहुंचकर बोले गौतम गंभीर, इन्हे दिया टीम इंडिया की सफलता का क्रेडिट

Feb 10, 2026 - 12:18
 0
'सूर्यकुमार ने मुझ पर से बहुत प्रेशर...', दिल्ली पहुंचकर बोले गौतम गंभीर, इन्हे दिया टीम इंडिया की सफलता का क्रेडिट

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच गई है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का मुकाबला नामीबिया के साथ होगा. इस मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सफलता के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को भी सराहा. उन्होंने कहा कि सूर्या ने मुझ पर से बहुत प्रेशर कम कर दिया है.

गौतम गंभीर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "ये युवा खिलाड़ी जोश से भरे हैं, जो एक साथ, एक दूसरे के लिए खेलना चाहते हैं, एन्जॉय करना चाहते हैं. माहौल शांत है, ड्रेसिंग रूम रिलैक्स है. ड्रेसिंग रूम में सभी एक दूसरे के लिए खेलना चाहते हैं और ये बहुत ही जरुरी है. क्योंकि हम सभी को पता है कि जब आप एक बार मैदान पर उतरते हो तो ये सीरियस बिजनेस होता है. लेकिन ड्रेसिंग रूम में बहुत गंभीर माहौल नहीं बना सकते. तो अभी तक ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा रहा है."

गौतम गंभीर ने दोहराया कि सिर्फ आप बल्ले और गेंद से अभ्यास करने कुछ नहीं कर सकते, आपको मानसिक रूप से भी तैयार रहना होता है, टीम का माहौल अच्छा रखना पड़ता है. उन्होंने कहा, "सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं क्योंकि जो लड़के हैं वो एक दूसरे के साथ खेलने एन्जॉय कर रहे हैं."

कप्तान के लिए क्या बोले गौतम गंभीर?

गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को भी सराहा. उन्होंने कहा, "सूर्या ने टी20 क्रिकेट में मुझ पर से बहुत प्रेशर कम कर दिया है. गेम के बारे में उनकी अवेयरनेस टॉप-क्लास है, और जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं वह शानदार है. वह सच में एक बहुत अच्छे लीडर हैं." हेड कोच ने कहा कि जो भी अच्छे नतीजे आ रहे हैं उसका सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है.

कब है भारत का अगला मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने यूएसए को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. मुंबई से टीम दिल्ली आ गई है, जहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनका मुकाबला नामीबिया से होना है. ये मैच गुरुवार, 12 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.