सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरने वाली NCP की नेता हारीं, पंचायत समिति चुनाव में नहीं चला जादू
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इस बीच शिरूर तालुका के करेगांव की पूर्व सरपंच निर्मला नवले को इस साल पंचायत समिति के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. निर्मला नवाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से शिरूर पंचायत समिति के करेगांव कन्हुर मेसाई गांव से चुनाव मैदान में उतरीं थीं. निर्मला नवले सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं.
नवले की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब तक उनके कई रील्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. निर्मला नवाले का अंदाज और उनके बयान की वजह से उनके रील्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. हालांकि, इस साल के पंचायत समिति चुनाव में उनका जादू नहीं चल पाया. बीजेपी की मनीषा सतीश पचंगे ने निर्मला नवले को 300 वोटों से हरा दिया. इसे निर्मला नवले और उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
इंस्टाग्राम पर नवले के 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स
पुणे जिले के करेगांव की पूर्व सरपंच निर्मला नवले सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं. हालांकि निर्मला नवले एक राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. एबीपी माझा के मुताबिक निर्मला नवले ने आईटी इंजीनियरिंग में शिक्षा प्राप्त की है. कुछ साल पहले, निर्मला नवले निर्विरोध करेगांव की सरपंच चुनी गईं थीं. तब से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ. उच्च शिक्षित और लोकप्रिय चेहरे के रूप में, निर्मला नवले हमेशा सुर्खियों में रहीं. लेकिन पंचायत समिति के चुनाव में नवले का जादू नहीं चल पाया.
पुणे जिला परिषद चुनाव में 73 सीटों के नतीजे घोषित
इस बीच, पुणे जिला परिषद की कुल 299 सीटों में से 73 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इनमें बीजेपी के 20, शिवसेना के 7, एनसीपी के 27, ठाकरे गुट के 2 और शरद पवार गुट के 3 उम्मीदवार विजयी हुए हैं. अजित पवार के निधन के बाद पुणे में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों का प्रचार पूरी तरह ठंडा पड़ गया था. पुणे में एक भी बड़ी सभा आयोजित नहीं हुई.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







