हारते-हारते बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स उलटफेर करने से चूका; सांसे रोक देने वाला हुआ मुकाबला

Feb 7, 2026 - 16:18
 0
हारते-हारते बचा पाकिस्तान, नीदरलैंड्स उलटफेर करने से चूका; सांसे रोक देने वाला हुआ मुकाबला

पाकिस्तान ने करीबी मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हरा दिया है. फहीम अशरफ ने जैसे-तैसे पाकिस्तान की हार टाल दी, वरना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाक टीम की शुरुआत बड़े उलटफेर के साथ होने वाली थी. कोलंबो में खेले गए इस मैच में नीदलैंड्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में पाक टीम अंतिम ओवर में 3 विकेट शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की.

नीदरलैंड्स के लिए कोई बल्लेबाल बड़ी पारी नहीं खेल पाया, लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के अलावा बास डी लीड ने क्रमशः 37 रन और 30 रनों का योगदान दिया. माइकल लेविट के 24 रन और कॉलिन एकरमैन के 20 रनों की बदौलत नीदरलैंड्स की टीम 147 रनों तक पहुंच पाई.

पाकिस्तान को मिल था 148 का लक्ष्य

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 47 रनों की पारी खेली. वहीं सैम अयूब ने 13 रनों की तेजतर्रार पारी खेलते हुए पाक टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. कप्तान सलमान आगा और बाबर आजम पूरी तरह फ्लॉप रहे, जो क्रमशः 12 रन और 15 रन बनाकर आउट हो गए.

हारते-हारते बचा पाकिस्तान

एक समय पाक टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे और उसे 58 गेंदों में केवल 50 रन बनाने थे. मगर यहां से विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ और खासतौर पर पॉल वैन मीकेरन ने पाक बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ कर रख दी. 100 रन तक आते-आते पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

मोहम्मद नवाज और शादाब खान के रूप में दोनों अनुभवी ऑलराउंडर भी 114 के स्कोर तक अपना-अपना विकेट गंवा चुके थे. 114 पर पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज आउट हो चुके थे, वो तो भला हो फहीम अशरफ की 11 गेंद में आई 29 रनों की पारी का, जिससे पाकिस्तान बहुत बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे नोरा फतेही, बादशाह समेत ये कलाकार, जानिए कितने बजे शुरू होगा समारोह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.