थिएटर में देखने के नहीं थे पैसे, दिलजीत दोसांझ ने टीवी पर देखी थी 'बॉर्डर', अब इसके सीक्वल से बटोर रहे सुर्खियां
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म मे दिलजीत दोसांझ ने भारतीय वायुसेना अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है. वहीं दिलजीत दोसांझ ने बॉर्डर से जुड़ी यादों के बारे में खुलकर बात की है. 1997 में रिलीज़ हुई बॉर्डर, जे. पी. दत्ता द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित एक वॉर फिल्म थी, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी.
दिलजीत ने टीवी पर देखी थी बॉर्डर
बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद दिलजीत ने इसकी प्रीक्वल के बारे में पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, "शोर बहुत था कि बॉर्डर आई है, मतलब पूरे देश में शोर था कि बॉर्डर आई है. तब घरवाले ऐसे थिएटर में जाने भी नहीं देते. हमारे पास कोई ऐसे पैसे भी नहीं थे कि हम थिएटर में देखेंगे. मैंने फिर टीवी पर देखी थी जब बॉर्डर आई थी."
वे आगे कहते हैं, "तो हम इंतजार ही कर रहे हैं, कब आएगी और कब देखेंगे. दो-तीन बार देखी है मैंने बॉर्डर, क्योंकि ये एक ऐसी फिल्म है, मुझे लगता है ये हमारे देश की फिल्म है और लगभाग सबने देखी है, इसलिए इसका बहुत शोर था.”
उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है, हमारे मोहल्ले में एक बंदा देख कर आया था, उसने बताया था कि मतलब बहुत लोग एंजॉय कर रहे थे, फिल्म का कमाल का माहौल था थिएटर में. तो उसकी बातें सुनकर मैं बहुत एक्साइटेड हो गया था कि जब भी टीवी पर आएगी, मैं जरूर देखूंगा. तो मैंने टीवी पर देखी. भाजी, अभी जो मेरी फीलिंग है ना, वो ये है कि जो भगवान दे रहा है, मैं ले रहा हूं. मैं अपने आपको इसके लायक नहीं समझता कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन पाऊं, लेकिन जो भी भगवान दे रहा है, उसका शुक्र है.”
बॉर्डर 2 करने पर सम्मानित महसूस कर रहे दिलजीत
सिंगर-एक्टर ने कहा कि वह फिल्म में भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा "निर्मल जी सिंह सेखों जी का शुक्र है कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया और इजाजत दी कि मैं उनका किरदार कर सकूं. मैं इसको थोड़ा अलग तरीके से सोचता हूं. वो शायद सबके समझ में ना आए, इसलिए मैं रहने देता हूं."
View this post on Instagram
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन सबके बीच बॉर्डर 2 की कमाई की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में 180 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं पांचवें दिन बॉर्डर 2 ने 19.50 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका कलेक्शन 196.50 करोड रुपये हो गया है. ये फिल्म अब 200 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है और बुधवार को ये इस मील के पत्थर को पार कर लेगी और साल 2026 की पहली 200 करोड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी.
बता दें कि अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा ने अहम रोल प्ले किया है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







