'गीदड़भभकी से नहीं डरते', संजय राउत के '10 मिनट में मुंबई बंद' वाले बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस

Jan 12, 2026 - 12:03
 0
'गीदड़भभकी से नहीं डरते', संजय राउत के '10 मिनट में मुंबई बंद' वाले बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के “10 मिनट में मुंबई बंद” करने के दावे पर सियासी घमासान तेज हो गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 11 जनवरी को इस बयान को खोखली धमकी बताते हुए कड़ा पलटवार किया और कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों से डरने वाली नहीं है. फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि राउत अपने घर के आसपास का इलाका भी बंद नहीं करा सकते.

क्या था संजय राउत का बयान?

टीवी इंटरव्यू में संजय राउत ने दावा किया कि शिवसेना का सबसे बड़ा राजनीतिक सामर्थ्य आज भी यही है कि वह 10 मिनट में मुंबई बंद करा सकती है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन उनकी संगठनात्मक ताकत कायम है. राउत ने यह भी कहा कि अगर ठाकरे परिवार जिंदा है तो मराठी अस्मिता और मुंबई भी सुरक्षित है. उनके अनुसार यह बात देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता विनोद तावड़े भी जानते हैं. 

देवेंद्र फडणवीस का सीधा जवाब

देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ बयानबाजी है. उन्होंने कहा कि जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर गुवाहाटी जाने का फैसला किया था, तब भी यूबीटी ने दावा किया था कि शिंदे मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे. इसके बावजूद शिंदे 50 विधायकों के साथ मुंबई आए, राजभवन तक सड़कों से गए और बाद में सरकार बनी. फडणवीस ने कहा कि यह सब सार्वजनिक रूप से हुआ, इसलिए राउत के मौजूदा दावे महज बातें हैं, जिनका जमीन पर कोई असर नहीं है.

मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं- CM

मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया कि बालासाहेब ठाकरे के दौर में एक इशारे पर मुंबई दो घंटे में बंद हो सकती थी. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वैसी ताकत शिवसेना (यूबीटी) में नहीं बची है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, फडणवीस ने कहा कि आज की परिस्थितियों में राउत केवल दिन भर ऐसे बयान देकर सुर्खियां बटोरते हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी और मौजूदा सरकार गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.