जयपुर ऑडी हिट एंड रन का आरोपी अब भी फरार, 16 लोगों को कुचलकर भागा था
जयपुर में तेज रफ्तार बेकाबू ऑडी कार के हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार ( 9 जनवरी) की रात की बताई जा रही है. तीन दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है. मुख्य आरोपी सोलर कारोबारी दिनेश रणवा समेत कार सवार दो लोग अब भी फरार है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले रखा है.
इस घटना में ऑडी कार में पीछे की सीट पर बैठा हुआ पुलिस कांस्टेबल मुकेश और पप्पू चौधरी नाम का शख्स शामिल है. इसके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश रणवा व उसके साथी को मौके से भागने में मदद करने के आरोप में दो अन्य लोगों को हिरासत में ले रखा है.
राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के अनुसार, इस हाई प्रोफाइल और चर्चित मामले में तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी दिनेश रणवा का पकड़ा नहीं जाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है. राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला सोलर कारोबारी दिनेश रणवा ही कार को शराब के नशे में बेहद तेज रफ्तार में ड्राइव कर रहा था. ऑडी कार उसी की थी.
आरोपी की ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचला
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, रईसजादा दिनेश रणवा शराब के नशे में दूसरे वाहनों को पीछे छोड़ते हुए तेज रफ्तार में कार चला रहा था. घटना वाले दिन दिनेश रणवा की ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचला था. इसमें से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना में सभी घायल लोग अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज जारी है. पुलिस का दावा है कि फरार दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें कई जगह छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़िए- पटना एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान अचानक गिर पड़ी महिला, मौके पर ही मौत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







