Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में उत्तर भारतीय मजदूरों पर हमला! दुकान में घुसकर मारा, महीनों से कर रहे थे उत्पीड़न

Jan 8, 2026 - 11:54
 0
Tamil Nadu: तिरुवल्लूर में उत्तर भारतीय मजदूरों पर हमला! दुकान में घुसकर मारा, महीनों से कर रहे थे उत्पीड़न

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के गुम्मिडीपूंडी के पास पृथ्वी नगर से चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां एक सब्जी दुकान में काम करने वाले उत्तर भारतीय मजदूरों को लगातार परेशान किया जा रहा था. ताजा घटना में कुछ युवकों ने एक मजदूर को इतना पीटा कि वह खून से लथपथ हो गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

10 से ज्यादा उत्तर भारतीय मजदूर करते हैं काम 

मस्तान बाबू और उनकी पत्नी कविता पिछले एक साल से पृथ्वी नगर में सब्जी दुकान चला रहे हैं. उनके साथ 10 से ज्यादा उत्तर भारतीय मजदूर काम करते हैं. ये सभी मजदूर यहीं दुकान परिसर में रहकर काम करते हैं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान शुरू होने के कुछ ही समय बाद से ही इलाके के कुछ युवा इन मजदूरों को जानबूझकर परेशान करने लगे. उत्तर भारतीय मजदूर चुपचाप अपने काम में लगे रहते थे, लेकिन उनका शांत स्वभाव ही स्थानीय बदमाशों के लिए आसान निशाना बन गया.

कैमरे लगाने के बाद भी नहीं रुकी बदमाशी

लगातार हो रहे झगड़ों और मारपीट की घटनाओं से परेशान होकर दुकान मालिक ने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, लेकिन इसके बाद भी घटनाएं रुकी नहीं. ताजा घटना में कुछ युवक सब्जी खरीदने के बहाने दुकान पर आए और एक उत्तर भारतीय मजदूर पर अचानक हमला कर दिया. मजदूर बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया.

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की वजह से इन मजदूरों के खिलाफ माहौल खराब करने में लगे हुए हैं. पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं बढ़ रही थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. अब जब वीडियो सामने आ गया है तो लोगों ने पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाएं रुक सकें और मजदूर बिना डर के काम कर सकें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.