उत्तराखंड: ऋषिकेश में ट्रेन हादसा, दीवार तोड़कर पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, देखें Video
उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस अचानक बेकाबू हो गई. दीवार तोड़कर इंजन और कोच पटरी से उतर गए. खांड गांव मे शंटिंग के दौरान ये हादसा हुआ है.
घटना गाड़ी संख्या 14317 उज्जैनी एक्सप्रेस स्टेशन यार्ड में शंटिंग मूवमेंट के दौरान हुई. रेलवे के मुताबिक उस समय ट्रेन खाली थी, इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जाँच की जा रही है.
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना बीती रात करीब 9:30 बजे हुई. दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था. #UjjainiExpress #uttarakhand #rishikesh #trainderail #abpnews pic.twitter.com/MnurTEDKpU
— ABP News (@ABPNews) May 19, 2026
इस वजह से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ. राहत की बात यह रही कि ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.
रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इंजन के पहिए पटरी से उतरे हैं और जांच शुरू कर दी गई है.
व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
घटना ने रेलवे की तकनीकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. समय रहते ट्रेन खाली होने से बड़ा हादसा टल गया, वरना तस्वीर कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी.
School Closed: वाराणसी में 25 मई तक सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट पर DM का आदेश
इस हादसे पर आरपीएफ अधीक्षक सरोज कुमार ने बताया कि रात को उज्जैनी एक्सप्रेस की शंटिंग की जा रही थी, उसकी दौरान ये घटना हो गई है. इस गाड़ी को सुबह छह बजे निकलना था, निकलने से पहले ट्रेन की शंटिंग हो रही थी. उन्होंने कहा कि रात करीब दस बजे आरपीएफ को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं.
आरपीएफ अधीक्षक ने कहा कि जिस समय ये हादसा हुआ ट्रेन खाली थी, उसमें कोई यात्री सवार नहीं था. ये हादसा क्यों और कैसे हुआ इसकी जाँच की जा रही है. जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
Meerut News: बीए छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मोबाइल चैट देखकर आरोपी ने उतारा मौत के घाट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







