TMC सांसद सयानी घोष का सिर काटने के बयान पर प्रदीप दीक्षित ने जताया खेद, 'मुझे नहीं मालूम था कि...'

May 21, 2026 - 14:32
 0
TMC सांसद सयानी घोष का सिर काटने के बयान पर प्रदीप दीक्षित ने जताया खेद, 'मुझे नहीं मालूम था कि...'

TMC सांसद सयानी घोष का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ देने वाले बयान पर अब सिकंदराबाद के चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि वो खेद जाहिर करते हैं. डॉ प्रदीप दीक्षित ने 5 दिन पहले धर्म ध्वज यात्रा के दौरान सिकंदराबाद में TMC सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर 1 करोड़ रुपये नगद इनाम देने की घोषणा वाला विवादित बयान दिया था. 

मैं हिंसा में विश्वास नहीं रखता- डॉ प्रदीप दीक्षित 

एक वीडियो जारी करते हुए डॉ प्रदीप दीक्षित ने कहा, "जो संसार के समस्त प्राणियों को अपनी आत्मा समझता हो, ऐसे वंश में मैंने जन्म लिया है. मैं हिंसा में विश्वास नहीं रखता. ना मेरी प्रवृत्ति हिंसक है. सयानी घोष जी के माध्यम से मैंने भगवान शिव को सोशल मीडिया पर अपमानित होते देखा. उसे देखकर मैं बहुत व्यथित हो गया."

'देव, पीर, पैगंबर इत्यादि का किसी को अपमान नहीं करना चाहिए'

इसके आगे उन्होंने कहा, "बाद में मुझे मालूम हुआ कि ये 2015 का दृश्य था जिसके लिए सयानी घोष जी ने खेद व्यक्त किया था. उस क्रम में मैं भी खेद व्यक्त करता हूं और मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि देव, पीर, पैगंबर इत्यादि का किसी को अपमान नहीं करना चाहिए. मैं हिंसावादी नहीं हूं और न मैं हिंसा में विश्वास रखता हूं. हम तो उस वंश परंपरा में जन्मे हैं जो वृक्षों को पानी लगाते हैं, जो चिड़ियां को दाना डालते हैं, जो चीटियों की छिद्र के पास चीनी डालते हैं. निश्चित रूप से हिंसा का समर्थन में नहीं हूं."

PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के CM योगी, 'कांग्रेस के युवराज को अपने...'

अपने वीडियो में उन्होंने ये भी कहा, "मैं गुजारिश करता हूं कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए. सयानी घोष जी के माध्यम से हम लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं पर उन्होंने खेद व्यक्त किया. मुझे नहीं पता था कि भावना आहत करने के बाद में उन्होंने खेद व्यक्त कर लिया था."

मैंने सार्वजनिक रूप माफी भी मांगी थी- सयानी घोष 

इससे पहले टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने कहा, "कोई भी किसी के धर्म को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता. मैं खुद एक हिंदू हूं. 2015 का पोस्ट है, उस समय मेरी उम्र 22 साल थी. ट्विटर नया नया चल रहा था. मैंने अपने हैंडल से पोस्ट भी नहीं किया, कार्टून मैंने बनाया भी नहीं था. अगर किसी के पीछे जाना है तो जिसने बनाया उसके पीछे जाइए. मेरे जेहन में जब 2021 में 7 साल बाद यह बात लाई गई. तुरंत उस पोस्ट को हटाया गया, मैंने सार्वजनिक रूप माफी भी मांगी थी."

सीएम योगी आदित्यनाथ के नमाज वाले बयान पर इकरा हसन बोलीं- सड़कें भी हमारे समाज की संपत्ति...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.