पटना के अटल पथ पर गाड़ियों को फूंका, पुलिस पर पथराव, भाई-बहन की मौत का मामला
राजधानी पटना के अटल पथ पर सोमवार (25 अगस्त, 2025) की शाम भाई-बहन की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी. पुलिस पर भी पथराव की खबर है. दस दिन पहले (15 अगस्त, 2025) पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक भाई-बहन की कार से लाश मिली थी. अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज थे. इसी के बाद नाराज लोग आज प्रदर्शन कर रहे थे.
कुछ दिनों पहले भी आक्रोशित लोगों ने अटल पथ को जाम किया था. 10 दिन बाद एक बार फिर से हंगामा किया. अटल पथ पर ना सिर्फ बाइक में आग लगाई बल्कि एक चार चक्का (स्कॉर्पियो) को भी फूंक दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि कोई सुनने को तैयार नहीं था. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी भी चलाई.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





