Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ से कैसे निपटेंगे? एक्शन में आए शशि थरूर; दो मंत्रालयों के अफसरों को देना होगा जवाब

Aug 11, 2025 - 12:47
 0
Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ से कैसे निपटेंगे? एक्शन में आए शशि थरूर; दो मंत्रालयों के अफसरों को देना होगा जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत जब तक रूस से तेल खरीदेगा, हम उस पर पेनल्टी लगाएंगे. इस बीच भारत अमेरिका के साथ टैरिफ से कैसे निपटेगा, इसकी जानकारी शशि थरूर के नेतृत्व वाली संसद की विदेश मामलों की समिति को दी जाएगी. विदेश और वाणिज्य मंत्रालय के सीनियर अधिकारी समिति को इसके बारे में जानकारी देंगे. 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि, समिति को सोमवार (11 अगस्त, 2025) को भारत की विदेश नीति के घटनाक्रमों, विशेष रूप से अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और टैरिफ के बारे में जानकारी देंगे.

विदेश मंत्रालय ने संसदीय समिति को क्या बताया?

विदेश मंत्रालय ने बैठक से पहले संसदीय समिति को बताया कि भारत पर द्वितीय प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी फैसले ने उसे एक ऐसे भू-राजनीतिक संघर्ष में धकेल दिया है जो उसने खुद नहीं किया था. विश्वास में आई कमी के बावजूद उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्या कहा?

अमेरिका द्वारा भारत पर हाल ही में लगाए गए लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि भारत को भी अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए. थरूर ने कहा कि जो हो रहा है वह चिंताजनक है. एक ऐसा देश जिसके साथ हमारे घनिष्ठ संबंध थे और हम रणनीतिक साझेदार के रूप में काम कर रहे थे, अगर उस देश ने अपना व्यवहार बदला है तो भारत को कई चीजों पर विचार करना होगा. शायद आने वाले दो-तीन हफ्तों में हम बातचीत कर सकें और कोई रास्ता निकाल सकें. 

बता दें कि अमेरिका ने भारत पर सबसे ज्यादा कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. दोनों देशों के बीच पिछले 4 महीने से ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी, जो नाकामयाब रही. इसके पीछे की बड़ी वजह भारत का कृषि और डेयरी के मामले में अमेरिका से समझौते से इनकार करना भी है.

ये भी पढ़ें

'वोट चोरी' को लेकर सड़कों पर उतरेगा विपक्ष, संसद से EC दफ्तर तक INDIA ब्लॉक का मेगा मार्च; पुलिस से नहीं मिली इजाजत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.