'मूत्र' नहीं तो क्या बोलेंगे...?', बोले तेजस्वी यादव- हर बार उन्हें माफी मांगनी पड़ती है
बरवाड़ा पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चुनाव आयोग द्वारा कथित तौर पर नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने की आशंका जताई गई। मीडिया में यह ख़बर “सूत्रों” के हवाले से आई, जिसे तेजस्वी ने अपमानजनक बताया और कटाक्ष करते हुए कहा:“हर बार खंडन और माफी... तो सूत्र को मूत्र नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे?”
बीजेपी और जेडीयू ने इस बयान की कड़ी निंदा की है, इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया—का अपमान बताया, भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने तेजस्वी से सार्वजनिक माफी की मांग की है
सूत्रों” का प्रयोग पत्रकारिता में सामान्य है, लेकिन जब ऐसे सूत्रों के हवाले से विवादास्पद समाचार फैलते हैं, तो उनकी प्रामाणिकता और उद्देश्य पर सवाल उठते हैं। क्या ऐसे स्रोत जनता को भ्रमित करने का माध्यम बन रहे हैं?
यह विवाद सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि लोकतंत्र, पत्रकारिता और सामाजिक शिष्टता के बीच के संघर्ष को दर्शाता है। जनता को समझने की ज़रूरत है कि भावनाओं से ऊपर तथ्यों और संवाद की गरिमा होती है।
भारत में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन सार्वजनिक पदों पर बैठे व्यक्तियों से शालीनता की अपेक्षा भी होती है। तेजस्वी के शब्दों ने जहाँ कई लोगों को विचलित किया, वहीं कुछ ने इसे ‘साहसिक सच्चाई’ की अभिव्यक्ति भी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







