25 साल से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, दिल्ली और उत्तराखंड में कई मामलों में था वांटेड

Jul 6, 2025 - 18:13
 0
25 साल से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, दिल्ली और उत्तराखंड में कई मामलों में था वांटेड

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल से फरार चल रहे एक खतरनाक और वांटेड अपराधी अजय लांबा उर्फ बंसी को गिरफ्तार कर लिया है. यह अपराधी साल 2001 से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्सी के ड्राइवरों की हत्या कर उनकी गाड़ियों की लूटपाट करने के चार संगीन मामलों में घोषित अपराधी था. 

लूटी गई गाड़ियां नेपाल में बेचता था 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक अजय लांबा साल 2001 में न्यू अशोक नगर समेत चार अलग-अलग हत्या और डकैती के मामलो में फरार था. वह अपने साथियों के साथ मिलकर टैक्सी किराए पर लेता था. फिर किसी सुनसान पहाड़ी इलाकों में ले जाकर टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर देता और गाड़ी लुटता और शव को फेंककर फरार जो जाता था. वही इस गैंग द्वारा लूटी गई गाड़ियां नेपाल में बेची जाती थीं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक किशोरावस्था में ही वह अपराध की दुनिया में उतर गया. थाना विकासपुरी में उसे बंसी नाम से बदनाम अपराधी घोषित किया गया था. पहचान छिपाने के लिए साल 1996 में उसने नाम बदलकर अजय लांबा रख लिया और बरेली शिफ्ट हो गया. वहां उसने धीरेंद्र और दिलीप नेगी के साथ मिलकर संगठित अपराध शुरू किया.

कई राज्यों और नेपाल में भी आरोपी ने छिपकर छुपाई पहचान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि साल  2008 से 2018 तक अजय नेपाल में छिपकर रहा. फिर देहरादून में परिवार के साथ बस गया. साल 2020 से उसने गांजा तस्करी का धंधा शुरू किया और ओडिशा से दिल्ली तक सप्लाई की चेन का हिस्सा बना. वह 2021 में दिल्ली के सागरपुर में NDPS एक्ट के तहत और 2024 में ओडिशा के बेहरामपुर में एक ज्वेलरी शॉप डकैती मामले में गिरफ्तार हुआ था लेकिन दोनों मामलों में जमानत पर बाहर था.

दिल्ली पुलिस ने रणनीति के तहत किया अरेस्ट 

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और लंबी तकनीकी और मैन्युअल निगरानी के बाद अजय को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया. अजय लांबा ने गिरफ्तारी के बाद भी अपने पुराने अपराधों के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी. पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इन सालों में वह और किन अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा.

इसे भी पढ़ें: 'पिछले 15 दिनों से मेरे घर में भी गंदा पानी आ रहा है', BJP सरकार पर भड़के सौरभ भारद्वाज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.