Cannes 2026: गीता, तुलसी माला और कृष्ण भक्ति… आरती खेतरपाल के कान्स लुक ने बटोरी सुर्खियां
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है, जिसमें दुनियाभर के कलाकार अपने ग्लैमरस लुक का जलवा दिखाते हैं. इस साल भी कान्स के रेड कार्पेट पर अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय सितारों का लुक चर्चा में रहा. साथ ही कान्स में सनातन धर्म की झलक भी देखने को मिली, जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है.
वृंदावन की आरती खेतरपाल ने सनातन धर्म को किया रिप्रेजेंट
कान्स में कलाकार अपने स्टाइलिश लुक को प्रेजेंट करते हैं. आलिया भट्ट, ऊर्वशी रौतेला, तारा सुतारिया जैसी कई अभिनेत्रियां कान्स में मॉडल, स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आईं. लेकिन वृंदावन की आरती खेतरपाल कान्स में सिर्फ अपने ग्लैमर और फैशन की वजह से नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपना कान्स डेब्लू सनातन धर्म से जुड़े लुक के साथ किया.
रेड कार्पेट पर आरती खेतरपाल की एंट्री होते ही भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की झलक की खूबसूरती देखने को मिली. लहंगे में वृंदावन का नजारा, गले में तुलसी माला, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए आरती ने अपने लुक को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान दी. आरती के हाथ में कस्टम मेड रेड चेंटिंग बैग (गोमुखी) भी दिखा. इस पर हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे लिखा है और बांसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर आरती का कान्स लुक वायरल हो रहा है और लोग भी इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं.
View this post on Instagram
आरती खेतपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- कान्स फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार मुझे रेड कार्पेट पर सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला. यह प्रस्तुति वैष्णव परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक श्रद्धा अर्पण है. यह उन सभी लोगों के लिए है जो ईश्वर में विश्वास रखते हैं. उन सभी गुरुजनों और संतों के लिए, जिन्होंने हमें नाम जप और भक्ति का मार्ग सिखाया. वेदव्यास जी के लिए, जिन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता जैसे दिव्य ग्रंथ की रचना की. उन प्रकाशकों के लिए, जो आज भी हमारे वेदों और शास्त्रों को संरक्षित और प्रकाशित कर रहे हैं और उन भारतीय डिजाइनर्स के लिए, जो भारतीय आस्था और संस्कृति को फैशन के माध्यम से दुनिया तक पहुंचा रहे हैं.
View this post on Instagram
आरती ने अपना कान्स लुक परिवार और कृष्ण भक्ति को किया समर्पित
यह मेरी मां के लिए है, जिन्होंने मुझे कृष्ण भक्ति और मंत्र जप का संस्कार दिया.
मेरे भाई के लिए, जो हर कदम पर मेरी ताकत बनकर साथ खड़े रहे.
मेरी बहन के लिए, जो भारत में पूरी रात जागकर काम संभालती रही.
और मेरे पिता के लिए, जिनकी फिल्म इस वर्ष कान्स में प्रदर्शित हो रही है.
हे कृष्ण, आपने मुझे जो भी मंच दिया है, वह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है.सनातन धर्म का सच्चाई, श्रद्धा और गरिमा के साथ प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी. राधारानी की कृपा से मैं जिस भी रूप में आपकी सेवा कर पाऊं, वही मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है. प्रभु, मैं अपना सब कुछ आपको समर्पित करती हूं, क्योंकि आप ही मेरे लिए सब कुछ हैं.
ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Last Rites: अर्पणा के पिता ने दी प्रतीक को मुखाग्नि, क्या ससुर को है दामाद के अंतिम संस्कार का अधिकार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







