गिल-जायसवाल की सेंचुरी, उपकप्तान ऋषभ पंत भी चमके; टीम इंडिया ने छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने; ऐसा रहा पहला दिन

Jun 21, 2025 - 12:47
 0
गिल-जायसवाल की सेंचुरी, उपकप्तान ऋषभ पंत भी चमके; टीम इंडिया ने छुड़ाए अंग्रेजों के पसीने; ऐसा रहा पहला दिन

IND vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट में पहले दिन 359 रन बना दिए हैं. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 127 रन (Shubman Gill Century) बनाकर खेल रहे हैं. वहीं उपकप्तान ऋषभ पंत 65 बनाकर खेल रहे हैं. पंत-गिल चौथे विकेट के लिए 138 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. केएल राहुल ने भी बढ़िया पारी खेली, लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गए.

लीड्स स्थित हेडिंग्ली क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 91 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. राहुल 42 के स्कोर पर जो रूट को कैच थमा बैठे, जिनके टेस्ट करियर का यह 209वां कैच रहा. साई सुदर्शन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे थे, लेकिन अपने पहले मैच में खाता तक नहीं खोल पाए.

गिल-जायसवाल का शतक

पहले यशस्वी जायसवाल चमके, जिन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक रहा. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 129 रन जोड़े. बता दें कि जायसवाल इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले कुल 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं. दूसरी ओर शुभमन गिल अब भी 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने का कीर्तिमान रचा है. उनसे पहले विराट कोहली समेत 3 भारतीय कप्तान ऐसा कर चुके हैं.

भारतीय टीम किसी टेस्ट दौरे के पहले दिन सबसे ज्यादा रनों के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई. किसी टेस्ट टूर पर पहले दिन भारतीय टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर 399 रन है, जो उसने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे. वहीं 2001 में भारतीय टीम ने पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 372 रन बनाए थे और अब उसने इंग्लैंड के खिलाफ 359 रन बना डाले हैं.

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill: बतौर कप्तान पहले मैच में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, शतक ठोक कर ली विराट-गावस्कर की बराबरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.