IND vs ENG: 'ये खिलाड़ी बनेगा अगला राहुल द्रविड़...', मोहम्मद कैफ ने जानिए किसको लेकर की ये भविष्यवाणी

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
IND vs ENG: 'ये खिलाड़ी बनेगा अगला राहुल द्रविड़...', मोहम्मद कैफ ने जानिए किसको लेकर की ये भविष्यवाणी

India vs England Test: टीम इंडिया इंग्लैंड के लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. इससे पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने साई सुदर्शन की खूब तारीफ़ की. उनके ये युवा बल्लेबाज एक संपूर्ण पैकेज है और उनमें वो सभी गुण हैं, जो उन्हें अगला राहुल द्रविड़ बना सकती है.

भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में ही जीती थी. 2007 में खेली गई 3 मैचों की उस सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता था. द्रविड़ दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाते थे, उनके सामने अच्छे अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. वह जल्दी से आउट नहीं होते थे, इसलिए ही उनको 'द वॉल' कहा जाता है. अब कैफ ने कहा कि साईं सुदर्शन टीम के अगले द्रविड़ हो सकते हैं.

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

कैफ ने कहा, "साई सुदर्शन एक संपूर्ण बल्लेबाज लगते हैं, मैंने उन्हें देखा है. उनकी डिफेन्स भी मजबूत है, वह बहुत कम जोखिम लेते हैं. आईपीएल जैसे फॉर्मेट में भी उन्होंने सभी मैचों में अधिक ग्राउंडेड शॉट्स खेलकर रन बनाए. मुझे लगता है कि वो भविष्य में राहुल द्रविड़ या चेतेश्वर पुजारा जैसे बन सकते हैं."

करुण नायर की तारीफ़ करते हुए कैफ ने कहा, "वे रणजी में बड़ी पारियां खेलते हैं, उन्होंने लगातार रन बनाए हैं. वो पूरे दिन बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं, वो ग्राउंडेड शॉट्स खेलकर रन बना सकते हैं. आपके पास गेंदें छोड़ने की भी क्षमता होनी चाहिए." 

घरेलू प्रददर्शन के दम पर करुण नायर की 8 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है. वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (नाबाद 303) खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने भारत के लिए 7 पारियों में 63.33 की एवरेज से 374 रन बनाए. 186 फर्स्ट क्लास पारियों में नायर के नाम 3128 रन हैं.

चेतेश्वर और पुजारा ने तीसरे नंबर पर खेलकर अपना दबदबा बनाया था, पुजारा को अब मौका नहीं मिलता. शुभमन गिल खुद को विराट कोहली के स्थान पर यानी चौथे नंबर पर रखेंगे, वहीं तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को तैयार किया जा सकता है. साई सुदर्शन की चौतरफा तारीफ़ हो रही है, वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. वह इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप भी खेल चुके हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.