PM मोदी से की शिकायत, एयर इंडिया के क्रू का दावा निकला झूठा, कंपनी ने नौकरी से निकाला

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
PM मोदी से की शिकायत, एयर इंडिया के क्रू का दावा निकला झूठा, कंपनी ने नौकरी से निकाला

Air India Crew Member: एयर इंडिया के दो केबिन क्रू ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर साल 2024 की एक घटना की जानकारी दी और कहा कि उस समय मुंबई से लंदन गई एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर का दरवाजा खोलते ही उसका स्लाइड राफ्ट खुल गया था. क्रू का दावा है कि उस घटना का कारण जहाज में किसी तरह की टेक्निकल समस्या थी, जिसे इन्होंने उजागर किया पर इनकी बात ना सुनते हुए एयरलाइंस ने इन्हें झूठे बयान के आधार पर टर्मिनेट कर दिया.

इस विषय पर अब एयर इंडिया का आधिकारिक बयान सामने आया है.एयर इंडिया ने कहा कि," एक महत्वपूर्ण जांच के बाद दो केबिन क्रू सदस्यों को उनके अनुचित व्यवहार और जांच के दौरान लगातार झूठी जानकारी देने के कारण सेवा से बर्खास्त किया गया है. यह जांच उस घटना के बाद शुरू की गई थी, जब एक विमान की लैंडिंग के बाद दरवाजा खोलते समय इमरजेंसी स्लाइड सक्रिय हो गई थी.

पूर्व कर्मचारियों को पूर्व में मिले कई मौके
जांच के दौरान इन पूर्व कर्मचारियों को कई बार निष्पक्ष अवसर दिए गए ताकि वे अपने बयानों पर पुनर्विचार कर सकें खासकर यदि वे बयान अनजाने में दिए गए हों. हालांकि, जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि स्लाइड तब तक सक्रिय नहीं हो सकती थी जब तक दरवाज़ा डिसआर्म्ड/मैनुअल मोड में न हो. इस तथ्य की पुष्टि संबंधित डेटा, तस्वीरों, वीडियो फुटेज और थर्ड-पार्टी एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट से भी हुई है.

एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुखद घटना
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब ये पूर्व कर्मचारी एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की दुखद घटना को बहाना बनाकर पहले से झूठ सिद्ध हो चुकी बातों को फिर दोहरा रहे हैं. कंपनी की तरफ से की गई विस्तृत और प्रमाण आधारित जांच में इन दावों को पूरी तरह झूठा पाया गया है. हम यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी स्तर पर ग़लत जानकारी या गैर-जिम्मेदार व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.