हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस MLA को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस MLA को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने कुख्यात गैंगस्टर अमरीश राणा की गिरफ्तारी पर फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी. इस पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘लोग फिर से तलवार मांग रहे हैं.’’ जिस पर एक अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया, ‘‘इस बार इसका इस्तेमाल केवल एक राजनेता पर किया जाएगा.’’

यह पूछे जाने पर कि ‘‘किस अपराध के लिए?’’ तो व्यक्ति ने कहा, ‘‘केवल उपमुख्यमंत्री और विधायक राकेश कालिया ही जानेंगे.’’ इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बातचीत का संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को सूचित किया और गुरुवार रात हरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया.

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री हरोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं वहीं कालिया गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. धमकी के संबंध में दोनों की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल सकी है.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धमकी देने वालों का गैंगस्टर राणा से कहीं कोई संबंध तो नहीं है. ऊना के पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा, ‘‘ जांच जारी है और साइबर टीम अपराधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’

इसे भी पढ़ें: 'यदि सरकार जांच की स्थिति में नहीं है तो...', पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों पर क्या बोले जयराम ठाकुर?

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.