हापुड़ में पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल... एक साथ दोनों पहनेंगे यूपी पुलिस की वर्दी

Jun 18, 2025 - 11:32
 0
हापुड़ में पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल... एक साथ दोनों पहनेंगे यूपी पुलिस की वर्दी

Hapur News: यूपी पुलिस की भर्ती में जनपद हापुड़ के रहने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी ने कमाल किया है. दोनों का चयन यूपी पुलिस में एक साथ हुआ है. लखनऊ में दोनों पिता-पुत्र को यूपी पुलिस में भर्ती के लिए ज्वाइनिंग लैटर मिला है. अब दोनों पिता-पुत्र एक साथ यूपी पुलिस की वर्दी पहनेंगे. दोनों के चयन से परिवार में भी खुशी का माहौल है.

आपको बता दें कि हापुड़ में धौलाना क्षेत्र के गांव उदयपुर नंगला के रहने वाले यशपाल फौजी उम्र 40 वर्ष 18 साल की उम्र में 2003 में सेना में भर्ती हुए थे. यहां 16 साल देश सेवा करने के बाद वर्ष 2019 में वह सेवानिवृत्त हो गये. इसी दौरान उनका बेटा शेखर नागर उम्र 18 वर्ष ने भी वर्ष 2023 में पुलिस भर्ती के लिए अपने को पूरी तरह से तैयार कर लिया. दोनों पिता-पुत्र न सिर्फ एक साथ पढ़ाई करते थे, बल्कि एक-दूसरे की फिटनेस को लेकर भी ध्यान देते थे.

पिता-पुत्र को एक साथ मिला जॉइनिंग लेटर
साल 2023 में जब यूपी पुलिस में भर्ती परीक्षा निकली, तो दोनों ने फार्म भरते हुए अपनी परीक्षा दी और जब उनका चयन हुआ, तो उन्हें लखनऊ में बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया. पिता यशपाल नागर और बेटा शेखर नागर ने जब एक साथ नियुक्ति पत्र लिया, तो दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती हुई दिखाई दे रही थी.

बेटे के किया मोटिवेट, खुद को भी किया तैयार
पिता यशपाल नागर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे शेखर नागर को पुलिस भर्ती में तैयारी कराने के साथ-साथ खुद भी पुलिस की तैयारी की. पढ़ाई के साथ-साथ व्यायाम भी दोनों साथ करते थे.जनपद हापुड़ के रहने वाले पिता-पुत्र की यूपी पुलिस भर्ती में चयन होने पर परिवार वालों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है. हर कोई पिता-पुत्र के जज्बे को सलाम कर रहा है.

ये भी पढे़ं: Azam Khan: आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, 12 अलग-अलग FIR के मामलों में अंतिम निर्णय पर लगाई रोक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.