Gorakhpur: 'जमीन कब्जाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई..', सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Jun 18, 2025 - 11:32
 0
Gorakhpur: 'जमीन कब्जाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई..', सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं, इसी क्रम में बुधवार सुबह हमेशा की तरह उन्होंने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए. सीएम योगी ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जमीन पर कब्जा करने वालों पर कड़ी की जाए. 

सीएम योगी ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया. इसके बाद उन्होंने गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया और फिर मंदिर का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बाहर से आए श्रद्धालुओं से उनका हालचाल लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ सभागार में जनता दर्शन में आए फरियादियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं. 

जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि जमीन कब्जा करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई हो. गरीबों को आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज की सुविधा मिले. इससे पहले मंगलवार को सीम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की और कई जरूरी दिशा निर्देश दिए. 

सीएम योगी ने बाढ़ बचाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली और तटबंधों को लेकर हो रहे कार्यों के बारे में भी पूछा. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ को लेकर 38 में 24 काम पूरे कर लिए गए है और बाकी कामों को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद सीएम योगी ने नगर निगम और जीडीए के अधिकारियों को साफ़-सफाई की व्यवस्था करने निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी न हो. नियमित साफ़-सफाई सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर जाम नहीं लगना चाहिए. सड़कों के किनारे अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाए. कोई नई झुग्गी-झोपड़ी न बसे इस पर खास ध्यान रखा जाए. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सड़कों पर रेहड़ी-खोमचे लगाने वाले लोगों का सत्यापन हो. ये पता होना चाहिए कि वो कौन हैं और कहां से आया है. 

UP Weather: यूपी में 19 जून से मानसून की एंट्री, अब होगी जमकर बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.