Air India: एअर इंडिया की एक और फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली से पेरिस जा रहा था प्लेन

Jun 17, 2025 - 19:50
Jun 17, 2025 - 20:14
 0
Air India: एअर इंडिया की एक और फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली से पेरिस जा रहा था प्लेन

Air India Flight Cancelled: भारतीय एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया के विमानों में लगातार दिक्कतें सामने आ रही हैं. इसी बीच एअर इंडिया ने मंगलवार (17 जून) को दिल्ली से पेरिस जाने की वाली एक और फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है. कंपनी ने कहा कि विमान में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं, जिसकी वजह से फ्लाइट को कैंसिल किया गया है.

कंपनी ने कहा कि दिल्ली से पेरिस जाने वाली एयर इंडिया की बोइंग ड्रीमलाइनर AI143 फ्लाइट को मंगलवार (17 जून) के लिए कैंसिल कर दिया गया है. कंपनी ने कहा, “उड़ान भरने के पहले आवश्यक जांच के दौरान विमान में कुछ तकनीकि दिक्कतें सामने आई थीं. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. वहीं, पेरिस के चार्ल्स डी गौले (CDG) एयरपोर्ट पर नाइट ऑपरेशन्स पर रोक के कारण फ्लाइट को कैंसिल किया गया है.”

कंपनी ने उड़ान रद्द होने पर जताया खेद

एयर इंडिया ने कहा, “हमें यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद है. हम यात्रियों को उनके गंतव्य तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं. फ्लाइट के कैंसिल होने के बाद हमने यात्रियों की ठहरने के लिए होटल में इंतेजाम किए हैं. इसके अलावा अगर यात्री टिकट कैंसिल करने या कॉम्प्लिमेंटरी रिशेड्यूलिंग को चुनते हैं, तो कंपनी ने फुल रिफंड का भी ऑफर दिया है.”

एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार सामने आ रही दिक्कतें

दिल्ली से पेरिस जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 के तकनीकि खराबी के कारण उड़ान रद्द होने से यात्री चिंतित हैं. पिछले कुछ समय से एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार तकनीकि खराबी की समस्याएं सामने आ रही हैं. कुछ दिनों पहले ही गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक विमान AI171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटना का शिकार हो गया.

इस भयावह विमान दुर्घटना में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों लोग घायल हुए. यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इसमें मरने वाले लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है. डीएनए जांच के बाद दुर्घटना में मृत लोगों के शव को उनके परिवार को सौंपा जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.