फैमिली के साथ बिल्कुल ना देखें बॉलीवुड की ये फिल्में, एक्टर्स ने भर-भरकर दिए इंटीमेट सीन, एक पर तो लगा है बैन

Jun 17, 2025 - 19:50
 0
फैमिली के साथ बिल्कुल ना देखें बॉलीवुड की ये फिल्में, एक्टर्स ने भर-भरकर दिए इंटीमेट सीन, एक पर तो लगा है बैन

Bollywood Movies List: बॉलीवुड में एक्शन से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्में बनती हैं. लेकिन कुछ फिल्मों में स्टार्स इतने इंटीमेट और कोजी सीन्स देते हैं कि उन्हें फैमिली के साथ देखना मुश्किल हो जाता है. आज ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं. जिन्हें आप सिर्फ अकेले में ही देख सकते हैं. डालिए लिस्ट पर एक नजर....

1. कामसूत्र – बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा, नवीन एंड्रयूज और सरिता चौधरी की ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी. इसमें सभी स्टार्स ने भर-भरकर इंटीमेट सीन्स दिए थे. रेखा के बोल्ड अवतार ने फैंस को हिलाकर रख दिया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उलब्ध है. लेकिन इसे आप देख नहीं सकते, क्योंकि ये भारत में बैन हैं.


2. मर्डर- अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी. फिल्म में दोनों के कई कोज सीन्स थे. इसे भी आप फैमिली के साथ नहीं देख सकते. ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है.


3. जिस्म - जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की इस फिल्म में इंटीमेट सीन्स की भरमार है. ये फिल्म अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.


4. बीए पास - शिल्पा शुक्ला, शादाब कमाल, राजेश शर्मा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की ये फिल्म भी एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म है. जिसका निर्माण नरेंद्र सिंह ने किया है. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.


5. द डर्टी पिक्चर – बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस विद्या बालन की भी एक फिल्म इस लिस्ट में है. ये फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ है. जो साल 2011 में आई थी. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर भी थे. फिल्म में विद्या का बोल्ड औऱ ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.


ये भी पढ़ें -

इन फिल्मों में अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी ने काटा था बवाल, खूब छापे नोट, ‘गोलमाल 5’ से पहले देख डालें

 

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.