एमपी में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त होगी जारी, इस दिन खाते में आ जाएंगे 1250 रुपये
MP Ladli Bahna Yojana 25th Installment: मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी होने का ऐलान हो गया है. खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहनों के खाते में सरकार की ओर से 1250 रुपये आने वाले हैं.
सीएम मोहन यादव ने बताया है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे वे शुक्रवार (13 जून) को जारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, "सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा. लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा."
सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 12, 2025
लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में ₹1250 की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा। pic.twitter.com/L521G3zjNh
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







