महाराष्ट्र की सियासत में हलचल! अचानक CM देवेंद्र फडणीस से क्यों मिले राज ठाकरे, क्या बन गया यह प्लान?

Jun 12, 2025 - 11:13
 0
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल! अचानक CM देवेंद्र फडणीस से क्यों मिले राज ठाकरे, क्या बन गया यह प्लान?

Raj Thackeray Meets CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत में गुरुवार (12 जून) को बड़ी हलचल देखने को मिली जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आपस में मुलाकात हुई. एक ओर उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के संकेत दे रहे राज ठाकरे अब निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के नेता और सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिल रहे हैं. ऐसे में इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. 

दरअसल, गुरुवार (12 जून) की सुबह ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) में दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच मीटिंग हुई और इस दौरान कुछ चर्चा भी की गई. यह मुलाकात स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आने की भी बात कर रहे हैं.  ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या राज ठाकरे महाराष्ट्र के सियासी खेल में बाजी पलटने का काम कर सकते हैं?

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.