दिनेश शर्मा बोले- कपिल शर्मा शो नहीं देखने को मिलता तो राहुल गांधी का भाषण सुनते हैं लोग

Jun 12, 2025 - 11:13
 0
दिनेश शर्मा बोले- कपिल शर्मा शो नहीं देखने को मिलता तो राहुल गांधी का भाषण सुनते हैं लोग

Meerut News: मेरठ पहुंचे यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को निशाने पर ले लिया. राहुल गांधी पर एक के बाद एक कटाक्ष किए और यहां तक कह डाला कि जिस दिन कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो देखने को नहीं मिलता उस दिन लोग राहुल गांधी का भाषण सुनते हैं. उन्होंने अखिलेश यादव के दावों को लेकर उनके बयानों को बीजेपी के लिए अमृतबाण भी बता डाला.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा राहुल गांधी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे. राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाने के बयान पर बोले कि राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता, उनकी बातों पर एन्जॉयमेंट किया जाता है. उन्होंने चुटकी लेती हुए कहा कि राहुल गांधी 56 साल की उम्र में सीनियर सिटीजन की तरफ बढ़ रहें हैं. 

अखिलेश यादव और राकेश टिकैत पर बोला हमला
राहुल गांधी पर कटाक्ष और चुटकी लेने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. जब उनसे सवाल पूछा गया कि अखिलेश यादव दावा कर रहें हैं कि 2027 में यूपी से बीजेपी का सफाया हो जाएगा, तो इस सवाल पर बड़ा पलटवार करते हुए बोले-22 में भी ऐसी ही बड़ी बातें कर रहे थे अखिलेश यादव, लेकिन क्या हुआ. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बातें अमृतबाण हैं, जब बोलते हैं तो बीजेपी नहीं विपक्ष का सफाया हो जाता है. यूपी में रामराज्य है और यूपी ही नहीं देश भी बदल रहा है.

वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयानों पर भी उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. जब उनसे पूछा गया कि राकेश टिकैत ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ कर रहें हैं और कह रहें हैं कि सिंदूर नाम गलत है तो उन्होंने कहा कि ये बोलने वाले लोग गलत हैं. जब उनसे दूसरा सवाल किया गया कि अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ जो बर्ताव किया गया, उस पर राकेश टिकैत कह रहें हैं कि देश के राजा कमजोर है तो बोले-अंतर्राष्ट्रीय कानून में बहुत चीजें हैं, हमने विरोध भी दर्ज कराया है. क्या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंध बिगाड़ लें जो चौथी अर्थव्यवस्था चल रही है, किसी के बहकावे में नहीं आएंगे.

मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्विधालय में प्रोफेशनल मीट थी, जिसमें यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उन्होंने 1000 किलोमीटर में भी आतंकवादी सुरक्षित नहीं है. तीन तलाक की बात हो, धारा 370 की समाप्ति की बात हो, पाकिस्तान के अंदर घुसने की प्रक्रिया हो, जो सरकार ने कहा वो किया.

सीसीएसयू के कार्यक्रम से पहले उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और यहां भी मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां गिनाई. इस मौके पर एमएलसी विजय शिवहरे, मेरठ लोकसभा सांसद अरूण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, बीजेपी एमएलए अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी और पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.