IPL में फ्लॉप होने के बाद राशिद खान ने ले लिया क्रिकेट से संन्यास? जानिए क्या खबर आई सामने

Jun 12, 2025 - 11:13
 0
IPL में फ्लॉप होने के बाद राशिद खान ने ले लिया क्रिकेट से संन्यास? जानिए क्या खबर आई सामने

मेजर लीग क्रिकेट 2025 शुरू होने से पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने लीग से हटने का फैसला किया है, अब वो इसमें खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. वह एमआई न्यूयॉर्क टीम में शामिल थे. इस फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने नए कप्तान का ऐलान किया था, उन्होंने किरोन पोलार्ड की जगह निकोलस पूरन को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत 13 जून से होने जा रही है. इसमें 6 टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले जाएंगे. ये इस लीग का तीसरा संस्करण है. इसके शुरू होने से पहले एमआई न्यूयॉर्क टीम को बड़ा झटका लगा. राशिद खान ने आईपीएल में फ्लॉप होने के बाद एमपीएल से हटने का फैसला किया.

आईपीएल 2025 में फ्लॉप रहे थे राशिद खान

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राशिद खान ने 15 मैचों में सिर्फ 9 ही विकेट लिए थे, जो उनके कद के हिसाब से खराब प्रदर्शन था. उनका इकॉनमी भी 9.34 का रहा था. 

पिछले दोनों सीजन (2023,2024) में राशिद खान ने एमआई न्यूयॉर्क टीम के लिए ही खेला है. इसमें उन्होंने कुल 13 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं. इसमें राशिद का इकॉनमी 6.48 का रहा है. पिछले सीजन उन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट लिए थे. इस सीजन उनके नहीं होने से निकोलस पूरन की कप्तानी वाली एमआई न्यूयॉर्क टीम को नुकसान होगा.

राशिद खान कब तक रहेंगे क्रिकेट से दूर?

अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर कब तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. हालंकि लंबे करियर को ध्यान में रखते हुए ये फैसला समझदारी भरा माना जा रहा है. इसके पीछे का कारण मानसिक और शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता देना हो सकता है.

उमरजई ने भी लिया हटने का फैसला

अफगानिस्तान के ही अजमतुल्लाह उमरजई ने भी क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया. वह भी मेजर लीग क्रिकेट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा थे. वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, जो टूर्नामेंट की रनर-अप टीम रही. 

मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाली टीमें और उनके कप्तान

  • लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स- जेसन होल्डर
  • एमआई न्यूयॉर्क- निकोलस पूरन
  • सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स- कोरी एंडरसन
  • सिएटल ओर्कास- हेनरिक क्लासेन
  • टेक्सास सुपर किंग्स- अभी ऐलान नहीं
  • वाशिंगटन फ्रीडम- ग्लेन मैक्सवेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.